फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations to open another tiger safari zone in Ramnagar area Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: रामनगर क्षेत्र में एक और टाइगर सफारी जोन खोलने की तैयारी, बाघ के दीदार के लिए अब नया विकल्प

Sat, 12 Oct 2024 11:12 AM IST
रेनू सकलानी विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Oct 2024 11:12 AM IST
सार

अब बाघ के दीदार के लिए लोगों के पास एक और विकल्प होगा। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिम वन प्रभाग में दो साल में फाटो और हाथी डगर में टाइगर सफारी को शुरू किया गया।

विज्ञापन
Preparations to open another tiger safari zone in Ramnagar area Uttarakhand News in hindi
टाइगर सफारी - फोटो : instagram

विस्तार

रामनगर क्षेत्र में एक और नया टाइगर सफारी जोन खोलने की तैयारी है। इसके लिए वन विभाग कोशिश में जुटा है। इस जोन के खुलने से बाघ के दीदार के लिए लोगों के पास एक और विकल्प होगा। नया जोन खुलने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार भी सृजित होंगे।

विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिम वन प्रभाग में दो साल में फाटो और हाथी डगर में टाइगर सफारी को शुरू किया गया, जिसकी बेहतर प्रतिक्रिया आई। अब इसी प्रभाग में एक और नया टाइगर सफारी जोन को शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन


यह जोन बैल पड़ाव के चांदनी इको टूरिज्म जोन में होगा। यहां सुबह और शाम 30-30 वाहनों से लोग बाघ समेत अन्य वन्यजीवों को देखने के लिए जा सकेंगे। यह इलाका जैव विविधता की दृष्टि भरपूर है। यहां पर बाघ के अलावा हाथी, तेंदुआ, भालू समेत अन्य वन्यजीव भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 किलोमीटर में होगा क्षेत्र
तराई पश्विम वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश आर्य कहते हैं कि इस प्रस्तावित नया टाइगर सफारी जोन 30 किलोमीटर क्षेत्र में होगा। यहां पर लोग ढाई से तीन घंटे में भ्रमण कर वापस आ सकेंगे। टाइगर सफारी के लिए कुल शुल्क सहित परमिट के लिए करीब 1650 रुपये की राशि देनी होगी।

नया टाइगर सफारी जोन को शुरू करने से पहले गेट, बुकिंग काउंटर, पार्किंग, प्रसाधन की सुविधा विकसित की जाएगी। सभी सुविधाओं को विकसित करने के लिए वन मुख्यालय से अस्सी लाख का प्रस्ताव भेजा गया है, अन्य वैकल्पिक माध्यम भी देखे जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Noel Tata: तीन साल पहले देहरादून आए थे टाटा समूह के नए चेयरमैन नोएल टाटा, बेटियों के साथ पहुंचे थे ऋषिकेश

अगर कोई अन्य तकनीकी दिक्कत नहीं आई तो अगले महीने से नया सफारी जोन को शुरू कर दिया जाएगा। अन्य सुविधाओं को क्रम से विकसित करने का भी काम चलता रहेगा। यहां वाहन स्वामी, चालक, नेचर गाइड से लेकर स्वयं सहायता समूह तक को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार भी मिलेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed