फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations for uninterrupted power supply during Diwali

Dehradun News: दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी, युद्धस्तर पर हो रहा मरम्मत कार्य

Mon, 02 Nov 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 02 Nov 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Preparations for uninterrupted power supply during Diwali
- हरबर्टपुर विद्युत वितरण उपकेंद्र से सात घंटे बंद रही आपूर्ति, ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता हुए परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/हरबर्टपुर। दीपावली पर्व पर क्षेत्रवासियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए ऊर्जा निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों और अन्य उपकरणों का विशेष अभियान के तहत जांच के साथ मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता शक्ति सिंह ने बिजलीघरों का निरीक्षण करके विद्युत वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पिछले एक महीने से लगातार निरीक्षण और मरम्मत कार्य कराए जा रहे हैं। पर्व में अब कम समय शेष रह गया है, ऐसे में व्यवस्था में सामने आ रही कमियों को युद्धस्तर पर दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

मरम्मत कार्यों के चलते हरबर्टपुर क्षेत्र में करीब सात घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे विद्युत वितरण उपखंड से जुड़े शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। हरबर्टपुर के एसडीओ विकास भारती ने बताया क्षेत्र में विद्युत लाइनों के रखरखाव और आवश्यक मरम्मत का कार्य कराया गया है। इसके साथ ही विद्युत लाइनों पर झुक रहे पेड़ों और उनकी टहनियों की लॉपिंग भी कराई गई है, ताकि त्योहार के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed