फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations for the Investors Summit to be held in the

Dehradun News: इन्वेस्टर समिट के लिए पार्किंग हटाई, आईएसबीटी पर जाम की नौबत आई

Fri, 06 Oct 2023 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the Investors Summit to be held in the
राजधानी में होने वाले इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी के चलते एनएचएआई ने आईएसबीटी पर ओवरब्रिज के नीचे की जा रही अवैध पार्किंग को हटवा दिया, ताकि यातायात बाधित होने से बचाया जा सके, लेकिन समस्या खत्म होने के बजाय और बढ़ गई। ओवरब्रिज के नीचे खड़े वाहनों ने सर्विस लेन के आसपास दुकानों के सामने वाहन खड़े कर दिए। इस पर दुकानदारों ने ऐतराज किया। सवारी वाहन भी सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर सवारी भरने लगे, इससे सर्विस लेन पर जाम की नौबत बनी रही।
विज्ञापन


दरअसल आईएसबीटी पर ओवरब्रिज के नीचे लंबे समय से वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। विक्रम, आटो, ई रिक्शा संचालक भी यहीं अपने वाहनों को खड़ा कर सवारियां भरते हैं। शुक्रवार दोपहर एनएचएआई ने इस पार्किंग को हटवा दिया। वहां पर लगे स्मार्ट पार्किंग के बोर्ड हटवा दिए गए। बताया गया कि नगर निगम की ओर से यहां पार्किग का ठेका उठा दिया गया था। बाकायदा रकम वसूलकर यहां पर पार्किंग कराई जा रही थी। एनएचएआई की तरफ से कहा गया कि उन्होंने पार्किंग का प्रयोग करने की अनुमति किसी को नहीं दी है। इसलिए किसी प्रकार से ठेका नहीं आवंटित किया जा सकता।
विज्ञापन






Iआसपास के दुकानदारों की बढ़ी दिक्कतI



आईएसबीटी पर दुकान करने वाले राकेश गोयल ने बताया कि अब तक टैंपो और आटो ओवरब्रिज के नीचे सवारियां भरते थे, लेकिन पार्किंग हटने के बाद यह सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी बिठा रहे हैं। इससे मुश्किलें बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iपार्किंग हटाकर नहीं बनाकर करें निदानI

समाजसेवी महेश पांडेय ने बताया कि पार्किंग को हटवाना स्थायी निदान नहीं है, बल्कि इन वाहनों के लिए पार्किंग का इंतजाम कराना ही हल है। वाहन संचालकों की मजबूरी यह है कि बस अड्डा होने के कारण उन्हें सवारियां यहीं से मिलती हैं, पार्किंग का इंतजाम होगा तो यह उस स्थान से सवारियां बिठाएंगे, अब यह सब वाहन सड़क पर आकर सवारी बिठा रहे हैं, इससे दिक्कत बढ़ गई है।



I
I

Iमौखिक रूप से बनी थी सहमतिI



ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग बगैर अनुमति के नहीं की जा सकती है। शासन में उच्च स्तर पर मौखिक रूप से ओवरब्रिज के नीचे वाहनों को पार्क करने पर चर्चा हुई थी, लेकिन इसके लिए कोई एनओसी नहीं दी गई थी। नगर निगम ने इसका ठेका कैसे आवंटित कर दिया, मालूम नहीं है। इन्वेस्टर्स समिट के लिए शहर के सभी हाईवे अतिक्रमण मुक्त किए जाने हैं। इसलिए यह पार्किंग हटाई गई।


-प्रवीण कुमार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, एनएचएआई





Iपार्किंग के लिए दी जमीन, नहीं करते प्रयोगI



वाहनों को आईएसबीटी के आसपास पार्किंग करना जाम का बड़ा कारण है। एमडीडीए की खाली पड़ी जमीन को वाहनों की पार्किंग के लिए उन्होंने दिया था, लेकिन उसका प्रयोग नहीं किया गया। ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग होने से भी अव्यवस्था होती थी, इसलिए इसे यहां से हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed