फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations for new traffic experiments on the roads of Doon

दून की सड़कों पर नए यातायात प्रयोगों की तैयारियां

Sat, 15 Jan 2022 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Preparations for new traffic experiments on the roads of Doon
राजधानी की सड़कों पर कुछ और नए प्रयोगों की तैयारियां की जा रही है। लेकिन, इस बार यह प्रयोग कुछ हटकर होंगे। इसके लिए खासतौर पर मुंबई से एक विशेषज्ञ को बुलाया गया है। विशेषज्ञ को अमरीका के फ्लोरिडा में यातायात सुधार का 11 वर्षों का अनुभव बताया जा रहा है। उन्होंने फौरी तौर पर कुछ सुझाव दिए हैं। इसके साथ ही यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया पर लोगों से भी संवाद के माध्यम से सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोंडे ने बताया कि उनके अनुरोध पर प्रताप सिंह भोंसले मुंबई से देहरादून आए हैं। उन्होंने अमरीका के फ्लोरिडा में यातायात प्रबंधन का 11 साल का अनुभव है। इसके साथ ही विश्व बैंक के अधीन सड़क सुरक्षा परामर्शदायी संस्था के सदस्य के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस के साथ भी काम किया है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को उन्होंने शहर की विभिन्न सड़कों पर भ्रमण किया और तमाम व्यवस्थाओं को परखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को कई प्रकार के सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन

साथ ही स्मार्ट सिटी के लिए भी कुछ सुझावों को प्रस्तुत किया है। ताकि, शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके। उन्होंने प्रमुख चौराहों, तिराहों और भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यातायात अवरोधों की समीक्षा भी की है। इसके साथ ही आधुनिकीकरण के दौर में पुलिस के पास क्या-क्या नई तकनीक होनी चाहिए इसके बारे में भी पुलिस के साथ मंथन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टॉप हटाने का भी दिया सुझाव
यातायात पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भोंसले ने यहां के बस स्टॉप की स्थिति को देखा है। उन्होंने देखा कि शहर में तमाम जगह बस स्टॉप एकदम चौराहों पर बनाए हुए हैं। इनका यहां पर कोई इस्तेमाल भी नहीं हो रहा है। यदि इस्तेमाल होता है तो यह खुद यातायात में बाधा उत्पन्न करता है। ऐसे में ज्यादातर स्टॉप को हटाकर कुछ दूरी पर बनाने की सलाह उन्होंने दी है। इसके साथ ही सिग्नल की व्यवस्था है तो यहां पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी भी कम करने के सुझाव दिए। साथ ही उन्होंने स्मार्ट सिटी के कामों को देखकर भी इन्हें कुछ परिवर्तनों के साथ करने पर जोर दिया है।

पुलिस ने मांगे वन वे के सुझाव
पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों के भी सुझाव मांगे हैं। पुलिस ने लोगों से कहा है कि वह बताएं कि किन-किन मार्गों पर वन-वे की व्यवस्था की जाए। इसके बाद पुलिस इन प्रयोगों को करेगी। यदि सफल हुए तो इन्हें लागू कराया जाएगा। हालांकि, वन वे व्यवस्था को बहुत लंबे समय से शहर में बदला नहीं गया है। ऐेसे में यह एक चुनौती भी पुलिस के लिए हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed