फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations for National Games were incomplete for 11 years In Uttarakhand now they are complete

National Games: उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के लिए 11 साल से तैयारियां थी अधूरी...अब हुईं पूरी

Mon, 13 Jan 2025 07:05 PM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Jan 2025 07:05 PM IST
सार

राष्ट्रीय खेलों का आवंटन उत्तराखंड को वर्ष 2014 में हुआ था। इसके अनुसार, वर्ष 2018 में खेलों का आयोजन होना प्रस्तावित था।

विज्ञापन
Preparations for National Games were incomplete for 11 years In Uttarakhand now they are complete
38वें नेशनल गेम्स का शुभंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर पिछले 11 साल से जो तैयारियां अधूरी थी, वे अब पूरी हो गई हैं। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, देहरादून सहित कई स्थानों पर खेल अवस्थापना विकास का 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। हालांकि, राष्ट्रीय खेल शुरू होने में अब मात्र दो सप्ताह बचे हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय खेलों का आवंटन उत्तराखंड को वर्ष 2014 में हुआ था। इसके अनुसार, वर्ष 2018 में खेलों का आयोजन होना प्रस्तावित था। खेलों के लिए अवस्थापना विकास के काम होने थे, इसके लिए केंद्र सरकार से पहली किस्त के रूप में 500 करोड़ की मांग की गई थी, लेकिन, तब केंद्र सरकार से इसके लिए आर्थिक सहायता न मिलने एवं अवस्थापना विकास संबंधी काम न होने सहित कई वजहों से राज्य में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन टलता रहा।
विज्ञापन


National Games: सीएम धामी की प्रदेशवासियों से अपील, खिलाड़ियों के स्वागत के लिए हर घर में जलाएं दीप
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रीय खेलों को लेकर अब सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज जहां सबसे अधिक खेल होने हैं। नवनिर्मित भागीरथी हॉल में बास्केटबॉल और जिमनास्टिक की प्रतियोगिताएं होनी हैं। उसका काम पूरा हो चुका है।

हालांकि, शूटिंग रेंज को लेकर अभी कुछ काम होना है। इसके लिए 10 मीटर, 25 मीटर, 50 मीटर और 100 मीटर के अलग-अलग सेक्शन बनाए जा रहे हैं। वहीं, स्पोर्ट्स कालेज में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का काम भी अंतिम चरण में है।

तब करोड़ों की लागत से बिछाई थी लेयर
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में एथलेटिक्स की कई प्रतियोगिताएं होनी हैं। इसके लिए वर्ष 2022 में करीब दो करोड़ से अधिक की लागत से एथलेटिक ट्रैक में सिथेंटिक लेयर बिछाई गई थी, लेकिन जीटीसीसी ने इसे उपयोगी नहीं पाया। अब फिर से इस पर काम चल रहा है जो अंतिम चरण में है।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, टनकपुर, नैनीताल, हल्द्वानी, टिहरी और ऋषिकेश सहित विभिन्न स्थानों पर जहां खेल प्रस्तावित हैं, उनमें कुछ में काम पूरा हो चुका है तो कुछ में अंतिम चरण में है।

राष्ट्रीय खेलों के लिए राज्य में अवस्थापना विकास को लेकर 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। शेष काम भी अंतिम चरण में है, जो जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
- अजय अग्रवाल, संयुक्त निदेशक खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed