फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations complete, counting of votes will start from eight o'clock in the morning

तैयारियां पूरी, सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

Mon, 21 Oct 2019 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Preparations complete, counting of votes will start from eight o'clock in the morning
चकराता में मतगणना स्थल का निरीक्षण करते आरओ वीपी सिंह व अन्य। - फोटो : VIKAS NAGAR
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह आठ बजे से पछवादून के चार ब्लॉक सहसपुर, विकासनगर, कालसी और चकराता में मतगणना का कार्य शुरू हो जाएगा। इन चारों ब्लॉक में कुल 2572 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। रविवार को चारों ब्लॉकों में खंड विकास अधिकारियों और रिटर्निंग ऑफिसरों ने मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

चकराता विकासखंड के लिए कैंट हाईस्कूल, कालसी के लिए जीआईसी कालसी, विकासनगर के आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज और सहसपुर प्रखंड के लिए एसजीआरआर इंटर कॉलेज को मतगणना स्थल बनाया गया है। इन मतगणना स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। बिना पास के किसी को भी मतगणना स्थल में प्रवेश की मनाही होगी। मतगणना की संवेदनशीलता को देखते हुए विकासनगर ब्लॉक में एक सीओ, दो इंस्पेक्टर, 27 सब इंस्पेक्टर, 10 हेड कॉस्टेबल, 109 कॉस्टेबल, 15 महिला कॉस्टेबल, 100 होमगॉर्ड और एक पीएसी प्लाटून की तैनाती की गई है। वहीं सहसपुर में भी एक सीओ, एक इंस्पेक्टर, 13 सब इंस्पेक्टर, 9 हेड कॉस्टेबल, 115 कॉस्टेबल, 30 महिला कॉस्टेबल, 80 होमगॉर्ड और एक पीएसी प्लाटून की तैनाती की गई है। कालसी ब्लॉक में एक सीओ, एक इंस्पेक्टर, 15 सब इंस्पेक्टर, 88 कॉस्टेबल, 80 होमगार्ड और एक पीएसी प्लाटून को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है। इसके साथ ही चकराता प्रखंड में भी एक सीओ समेत एक इंस्पेक्टर, 17 इंस्पेक्टर, 7 हेड कॉस्टेबल, 66 कॉस्टेबल, 80 होमगार्ड और एक पीएसी प्लाटून तैनात रहेगी। इसके साथ ही मतगणना में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर और चार मतगणना सहायक मौजूद रहेंगे। पर्यवेक्षकों की विशेष निगरानी में मतगणना कार्य संपन्न होगा।
विज्ञापन

विकासनगर ब्लॉक में मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। यहां पर 17 राउंड में मतगणना कार्य पूर्ण होगा जबकि, सहसपुर में भी 14 टेबलों पर 15 राउंड में मतगणना कार्य संपन्न होगा। कालसी ब्लॉक में मतगणना के लिए 13 टेबल गाई गई हैं। यहां पर 10 राउंड में मतगणना कराई जाएगी। उधर, चकराता ब्लॉक में मतगणना के लिए 11 टेबल लगाई गई हैं। यहां पर 12 राउंड में मतगणना कार्य पूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासनगर के रिजल्ट में लगेगा सबसे ज्यादा समय
विकासनगर ब्लॉक में आज सबसे ज्यादा 1126 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। ऐसे में यहां पर मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। यहां पर 17 राउंड में मतगणना कार्य पूर्ण होगा जबकि, सहसपुर में भी 14 टेबलों पर 15 राउंड में मतगणना कार्य संपन्न होगा। यहां 925 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। कालसी ब्लॉक में मतगणना के लिए 13 टेबल गाई गई हैं। यहां पर 10 राउंड में मतगणना कराई जाएगी। यहां पर 243 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। चकराता प्रखंड में 11 टेबलों पर 12 राउंड में मतगणना कार्य पूर्ण होगा। यहां पर कुल 278 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
ये थी मतदान की स्थिति
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चदण में कालसी ब्लॉक में हुए मतदान में कुल 56053 वोटरों में 40548 वोटश्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां पर 72.34 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि, सहसपुर ब्लॉक में 104689 वोटरों में से 83850 वोटश्रों ने मतदान किया था। यहां पर कुल 80.09 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान के तीसरे चरण में चकराता ब्लॉक में 52209 मतदाताओं में से 41485 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यहां पर कुल 79.86 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि, विकासनगर ब्लॉक में कुल दर्ज 115269 मतदाताओं में से 94772 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यहां पर कुल 81.36 प्रतिशत मतदान हुआ था।

मतगणना पास बनाने के लिए मारामारी
बीडीओ कार्यालय विकासनगर में रविवार को छुट्टी होने के बावजूद पास बनाने के लिए दिनभर मारामारी मची रही। पास बनाने के लिए फार्म समाप्त होने पर उम्मीदवार और उनके समर्थक फोटो स्टेट कराने के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed