{"_id":"67e944335fca6a9b020e0281","slug":"preparations-begin-to-make-the-traditional-bissu-fair-memorable-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-119953-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पारंपरिक बिस्सू मेले को यादगार बनाने की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पारंपरिक बिस्सू मेले को यादगार बनाने की तैयारी शुरू
विज्ञापन
- ठाणा डांडा में 16 अप्रैल को आयोजित होगा बिस्सू मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। ठाणा डांडा में 16 अप्रैल को आयोजित होने वाले पौराणिक बिस्सू पर्व(गनियात) को यादगार बनाने की तैयारी मेला प्रबंधन समिति ने शुरू कर दी है। इस क्रम में आयोजित हुई बैठक में मेले की व्यवस्थाओं व इस दौरान आयोजित किए जाने वाले लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मेला समिति के पदाधिकारी और खत बनगांव व ठाणा गांव के ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बिस्सू मेला पिछले 128 साल से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर समिति के अध्यक्ष विवेक जोशी नें बताया कि हर साल की तरह इस बार भी बिस्सू मेले का आयोजन ठाणा डांडा में ही किया जाएगा। मेले में स्थानीय वेशभूषा में क्षेत्रवासी लोक संस्कृति पर आधारित लोक गीत, हारूल, तांदी, जुड्डा, ठौऊड़ा आदि नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। खत बनगांव के सभी ग्रामीणाें के साथ ही जौनसार बावर, रंवाई, जौनपुर व हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद के विभिन्न गांवों से पहुंचने वाले ग्रामीणों की सुविधा के लिए हर आवश्यक संसाधन जुटाए जाएंगे।
वहीं, मेला समिति ने मेले में पॉलिथीन के उपयोग पर पूर्ण पाबंदी का निर्णय लिया। इसके अलावा ध्वनि प्रदूषण पर भी रोकथाम करने पर जोर दिया। कहा कि यदि कोई दुकानदार इस प्रकार का सामान विक्रय करता पाया गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। बैठक में मेला समिति के सचिव अजबीर चौहान, उपाध्यक्ष सालकराम जोशी, कोषाध्यक्ष अर्जुन दत्त जोशी, हृदयराम जोशी, मनमोहन चौहान, सुनील जोशी, श्रीचंद जोशी, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।