{"_id":"5d8a7abe8ebc3e93d229035c","slug":"preparations-begin-for-ramlila-festival-in-dronagari-dehradun-news-drn320752671","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्रोणनगरी में रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्रोणनगरी में रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
दशहरा पर्व के लिये पटेल नगर में तैयार किये जा रहे है दहन के लिये पुतलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्रोणनगरी में रामलीला की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शहर में विभिन्न धार्मिक संस्थाओं की ओर से रामलीला मंचन का सिलसिला 28 व 29 सितंबर से शुरू होगा। इसमें स्थानीय के साथ ही बाहर के कलाकार भी मंचन करेंगे। वहीं धर्मपुर में महिला कलाकार भी रामलीला मंचन में शामिल होंगी।
रामलीला कला समिति की ओर से रामलीला बाजार स्थित रामलीला भवन में 29 सितंबर से शुरू होने वाली 151वीं रामलीला मंचन के लिए स्टेज तैयार हो गया है। शुक्रवार को वृंदावन से कलाकार भी दून पहुंच रहे हैं। समिति के अध्यक्ष अरविंद गोयल ने बताया कि लेजर लाइट एंड साउंड के जरिए लंका दहन का भव्य प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। दो अक्तूबर को श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा आठ अक्तूबर को दशहरा पर लंका व रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके बाद 11 और 12 अक्तूबर को वृंदावन के कलाकार रासलीला का मंचन करेंगे।
पर्वतीय रामलीला कमेटी धर्मपुर की ओर से 11वें रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। महोत्सव 28 सितंबर से शुरू होगा। इसमें स्थानीय कलाकार मंचन करेंगे। समिति के पूर्व महासचिव चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि महोत्सव के लिए अल्मोड़ा से तबला वादक और हारमोनियम बजाने वाले दून पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
इस बार महोत्सव में महिला कलाकार भी मंचन में शामिल होंगी। वहीं आदर्श रामलीला कमेटी, चुक्खूवाला में 53वां रामलीला महोत्सव का शुभारंभ गुरुनानक स्कूल में 29 सितंबर से होगा। इनके अलावा आदर्श रामलीला सभा, राजपुर की ओर से 70वें महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।