{"_id":"60072bff8ebc3e2e7b6108c4","slug":"preparation-of-ban-on-registration-of-lands-in-rainapur-rishikesh-city-news-drn368246574","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश के रैनापुर में जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश के रैनापुर में जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। ऋषिकेश तहसील के मौजा रैनापुर ग्रांट में अवैध प्लाटिंग कर बेची जा रही भूमि की रजिस्ट्री पर रोक लग सकती है। रेरा अध्यक्ष विष्णु कुमार ने जिलाधिकारी देहरादून और एमडीडीए वीसी को कई जमीनों के खसरा नंबर जारी कर उनकी रजिस्ट्री पर रोक लगाने को कहा है।
रैनापुर ग्रांट में कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग कर जमीनें खरीदी और बेची जा रही है। प्लॉटिंग न तो एमडीडीए से अप्रूव है और न ही इसमें मानकों का पालन किया जा रहा है। ऐसे में बार एसोसिएशन ऋषिकेश के पूर्व अध्यक्ष शीशराम कंसवाल ने कुछ समय पूर्व रेरा से मामले की शिकायत और जमीनों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने की मांग की थी।
रेरा ने मामले की जांच कराई तो बड़े पैमाने पर अनियमितता की पुष्टि हुई। इसके बाद रेरा अध्यक्ष ने डीएम और एमडीडीए वीसी को पत्र भेजकर सब रजिस्ट्रार कार्यालय को आदेशित करने को कहा है ताकि उन खसरा नंबरों पर भूमि की खरीद-फरोख्त न हो सके।
विज्ञापन
इन खसरा नंबरों पर लगाई रोक
खसरा संख्या 468ग, 470ग, 471ख मि.जु., 472ख, 473क, 474क, 475ग, 476ख मि.जु., 476घ, 477ग, 477ड, 481क व 592
बड़े पैमाने पर जमीनों की अवैध प्लाटिंग कर बेची जा रही है। कई बार लोग जीवन भर की कमाई लगाकर जमीन खरीदते हैं। बाद में पता चलता है कि उसका लैंड यूज ठीक नहीं है या कॉलोनी अप्रूव नहीं है। ऐसे मामलों में रजिस्ट्री पर रोक लगाना जरूरी है ताकि जमीनों के अवैध कारोबार को रोका जा सके।
-विष्णु कुमार, अध्यक्ष,रेरा।