फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparation for the formation of Third Front in uttarakhand

निकाय चुनाव: इन पार्टियों की रणनीति बिगाड़ सकती है उत्तराखंड में भाजपा-कांग्रेस के समीकरण

Mon, 27 Nov 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 27 Nov 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
Preparation for the formation of Third Front in uttarakhand
भाजपा और कांग्रेस - फोटो : logo

‌उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव 2018 भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए आसान नहीं होगी। प्रदेश में तीसरा मोर्चा गठन की तैयारी हो चुकी है, जिससे इस बड़ी पार्टियों के समीकरण बिगड़ सकते है।

विज्ञापन


प्रदेश में बदलते हुए राजनीतिक हालात में गैर भाजपा और गैर कांग्रेस दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश शुरू हो गई है। छह दलों ने एक मंच पर आकर नगर निगम, विधानसभा और लोकसभा के चुनाव लड़ने का फैसला लिया है, ताकि वोट का विभाजन नहीं हो सके।
विज्ञापन


फैसला लिया गया है कि समान विचारधारा वाले दलों को भी इस मंच में शामिल किया जाएगा। ताकि सशक्त तीसरा मोर्चा का गठन किया जा सके।सपा प्रदेश कार्यालय पर रविवार को समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों की बैठक सपा के जिलाध्यक्ष गुलफाम अली की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यह फैसला लिया कि उत्तराखंड में नगर निकाय के चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग चुनाव आयोग से की जाएगी, क्योंकि ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। बैठक में मौजूद नेताओं ने कहा कि चुनाव में फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

दूरदर्शन और आकाशवाणी पर मन की बात कह कर गुजरात विधानसभा के चुनाव और उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, जो आचार संहिता का उल्लंघन है। बैठक में मोदी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

इन दलों के नेता एक मंच पर आए

Preparation for the formation of Third Front in uttarakhand
निकाय चुनाव
जनता दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, राष्ट्रीय जन सहाय दल के प्रदेश प्रभारी रूप चंद्र मंदरवाल, जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, सीपीआई (एम) के जिला सचिव लेखराज शर्मा, नगर सचिव शंभू प्रसाद ममगाई और आरजेडी (एस) के सुरेंद्र सिंह शाह।

बैठक में सपा सांस्कृतिक सभा के प्रदेश अध्यक्ष महितोष मैठाणी, सपा के महानगर अध्यक्ष आलोक राय, महानगर प्रमुख महासचिव नासिर मंसूरी, सपा प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश मोहन नैथानी, प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, जिला महासचिव लियाकत अब्बासी, अभिषेक भंडारी, नवीन शर्मा, सईद अहमद और गोपाल रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed