फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparation for movement regarding Shishambara garbage dump

Dehradun News: शीशमबाड़ा कूड़ाघर को लेकर आंदोलन की तैयारी

Thu, 14 Nov 2024 03:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Preparation for movement regarding Shishambara garbage dump
शीशमबाड़ा स्थित अपशिष्ट प्रबंधन व कूड़ा निस्तारण केंद्र को लेकर पछवादून संयुक्त समिति ने एक बार फिर से आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। समिति व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने 26 नवंबर से आंदोलन करने की घोषणा की गई है। शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र के स्थानांतरण के लिए लड़ाई लड़ रही पछवादून संयुक्त समिति ने सेलाकुई व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने कूड़ा निस्तारण केंद्र के स्थानांतरण के लिए शासन-प्रशासन के वक्तव्य, स्थानांतरण के प्रयासों में विरोधाभास, निष्क्रियता और दोहरा मापदंड दिखाई देने की बात कही। पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की स्थिति से यह प्रतीत हो रहा है कि कूड़ाघर स्थानांतरण के नाम पर स्थानीय जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने आंदोलन का ऐलान करते हुए कहा कि 26 नवंबर को क्षेत्र के निवासी नगर से रैली के रूप में कूड़ा निस्तारण केंद्र के मुख्य द्वार पर पहुंचेंगे और धरना देंगे। इसके अलावा केंद्र में आने वाले कूड़ा वाहनों को भी रोका जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि इस दौरान सेलाकुई नगर के बाजार को भी बंद रखा जाएगा। बैठक में पछवादून संयुक्त समिति के अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़, राज गंगसारी, मनोज पंवार, गौरव सहगल, प्रेमलाल कोठारी, हिमांशु गौड़, गणेश सकलानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed