फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparation for Cess on tourist facilities in Mussoorie

मसूरी में पर्यटन सुविधाओं पर सेस लगाने की तैयारी, इसके बदले मिलेंगी ये सुविधाएं

Tue, 12 Nov 2019 12:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 12 Nov 2019 12:43 PM IST
सार

  • सेस के बदले में ई-वाहनों में मुफ्त कर सकेंगे यात्रा 
  • होटल में ठहरने, रेस्त्रा में खाना खाने, रोप-वे में जाने पर वसूला जाएगा सेस 

विज्ञापन
Preparation for Cess on tourist facilities in Mussoorie
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मसूरी में पर्यटन सुविधाओं पर सेस लगाने की तैयारी है। मामूली सेस के बदले में पर्यटक ई-वाहनों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक होटल में ठहरने, रेस्त्रा में खाना खाने, रोप-वे में जाने पर पर्यटकों से सेस वसूला जाएगा। हालांकि यह कितना होगा, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है।

विज्ञापन


बीते रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटकों के लिए ई-वाहनों में मुफ्त सैर कराने की घोषणा की थी। जिसके बाद सचिव (आवास) नितेश झा ने सेस का सुझाव देते हुए एमडीडीए को इस पर कार्य करने के निर्देश दिए। जिस पर एमडीडीए के अधिकारियों ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

 

प्रस्ताव पर कार्य शुरू

सचिव (आवास) नितेश झा के मुताबिक होटल, रेस्टोरेंट आदि पर सेस लगाया जाएगा। जिससे ई-वाहनों रखरखाव व चालकों का खर्च निकालने में आसानी होगी। सेस कितना लगाया जाएगा, इस पर मंथन जारी है। शासन स्तर पर ही इस पर मुहर लगेगी। 

सचिव आवास के निर्देश पर पर्यटक सुविधाओं पर सेस लगाने के प्रस्ताव पर कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इसे तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। 
- डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एमडीडीए 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed