फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Premnagar police visited the homes of the elderly

Dehradun News: बुजुर्गों के द्वार पहुंचकर पूछी कुशलक्षेम, बांटीं दवाइयां

Mon, 14 Jul 2025 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Premnagar police visited the homes of the elderly
प्रेमनगर पुलिस ने रविवार को बुजुर्गों के घर पहुंच कुशलक्षेम पूछी। पुलिस ने चार टीमें बनाकर प्रेमनगर, झाझरा और बिधौली क्षेत्रों में अकेले रहने वाले 32 वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की। उन्हें दवाइयां और फल वितरित किए गए। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एक बुजुर्ग ने दवाइयां खत्म होने की जानकारी पुलिस को दी थी। इस पर तत्काल मेडिकल स्टोर से दवाइयां लाकर बुजुर्ग को दी गईं। इसके अलावा जिस किसी सामान की बुजुर्गों को जरूरत थी, उन्हें उपलब्ध कराया गया। बुजुर्गों ने इस आत्मीयता और सेवा के लिए पुलिस का आभार जताया और कहा कि पुलिस ने उन्हें उनके बच्चों की कमी महसूस नहीं होने दी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह सच्ची सेवा है। सभी बुजुर्गों को 112 नंबर के साथ-साथ थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी व बीट कांस्टेबलों के नंबर भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed