फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Premiere show of Garhwali film Bykhuni Ku Chail organized

Dehradun News: गढ़वाली फिल्म ब्यखुनि कु छैल के प्रीमियर शो का आयोजन

Sun, 22 Jan 2023 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Premiere show of Garhwali film Bykhuni Ku Chail organized
पलायन और इससे बुजुर्गाें पर पड़ रहे असर के दर्द को बयां करती गढ़वाली फिल्म ब्यखुनि कु छैल के प्रीमियर शो का आयोजन शनिवार को नगर निगम में हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मेयर सुनील उनियाल गामा ने शिरकत की।
विज्ञापन




थिएटर ग्रुप प्रज्ञा आर्ट्स की ओर से फिल्म को तैयार किया गया है। निदेशक लक्ष्मी रावत ने बताया कि ब्यखुनि कु छैल फिल्म प्रदेशवासियों पर आधारित है। फिल्म के माध्यम से दिखाया गया है कि कई प्रदेशवासी अच्छी जिंदगी की चाह में पहाड़ छोड़कर महानगरों में चले गए, लेकिन अच्छी जिंदगी उन्हें किन शर्तों पर मिलेगी यह नहीं पता। घर में उनके बुजुर्ग अकेले रहे गए।
विज्ञापन



इनकी सेहत पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। फिल्म की कहानी को पूर्व मुख्यमंत्री और मेयर ने जमकर सराहा। कहा कि इस प्रकार की फिल्म लोगाें को वापस अपने गांव जाने के लिए प्रेरित करेंगी। लक्ष्मी रावत ने बताया कि फिल्म गांव-गांव जाकर निशुल्क दिखाई जाएगी। इस दौरान रतन सिंह असवाल, हरीश बंगारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed