फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pre monsoon 2020 in Uttarakhand: Heavy Rainfall expected from 18th to 20th june

उत्तराखंड प्री- मानसून: गर्मी और उमस से मिलेगी राहत, 18 से 20 जून तक कई जगह भारी बारिश के आसार

Tue, 16 Jun 2020 11:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Jun 2020 11:16 PM IST
सार

  • दिनभर तेज धूप के बाद हल्की बारिश ने दिलाई राहत
  • राजधानी और आसपास के लगभग सभी इलाकों में तेज हवा के साथ पड़ी बौछारें

विज्ञापन
Pre monsoon 2020 in Uttarakhand: Heavy Rainfall expected from 18th to 20th june
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 18 से 20 जून के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। विशेषकर नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी, देहरादून, टिहरी में एक से दो दौर की भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार इस दौरान अन्य स्थानों पर भी बारिश होने का अनुमान है। 

विज्ञापन


वहीं, राजधानी और आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप खिली रही। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को दोपहर बाद कुछ राहत मिली। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बौछारें पड़ी। बारिश हालांकि कुछ ही देर में बंद हो गई लेकिन हवा काफी देर तक चलती रही। रात होते-होते भी कुछ जगह बादल छाए रहे। 
विज्ञापन



पिछले कुछ दिनों से सूर्योदय के समय हो रही बारिश बुधवार को नहीं हुई। सुबह से ही तेज धूप निकल आई और मौसम में गर्माहट बढ़ने लगी। दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया और आसमान बादलों से ढक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा के साथ बौछारें पड़ी

इस दौरान तेज हवा भी चलने लगी। साथ ही बिजली भी गरजने लगी। कुछ ही देर में हल्की बारिश भी शुरू हो गई। कई जगह तेज हवा के साथ बौछारें पड़ी। जबकि कई जगह हल्की बारिश ही हुई।

हालांकि इससे गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में एक मिमी से भी कम बारिश हुई। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी दून और आसपास के इलाकों में आज भी बारिश हो सकती है। ज्यादातर क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed