फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prd worker woman took her marriage on risk for husband girlfriend justice

पति की प्रेमिका को इंसाफ दिलाने के लिए पीआरडी कर्मी महिला ने दांव पर लगाई अपनी शादी

Thu, 06 Jun 2019 08:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 06 Jun 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
prd worker woman took her marriage on risk for husband girlfriend justice
प्रतीकात्मक

पीआरडी कर्मी नवविवाहिता को शादी के दो माह बाद पता चला कि उसके पति का किसी अन्य युवती से प्रेम प्रसंग है तो उसके पैरों से जमीन खिसक गई। इस पर वह मायके चली गई। मामला आईटीआई थाने पहुंचा तो पुलिस ने मामले को महिला हेल्प लाइन भेज दिया। इस पर पीआरडी कर्मी नवविवाहिता मौके पर पहुंची और पति को थप्पड़ जड़ दिए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बिजनौर निवासी एक युवती चार वर्ष पहले आईटीआई थाने के एक गांव निवासी युवक के संपर्क में आई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। गांव के मंदिर में शादी कर दोनों पति-पत्नी की हैसियत से काशीपुर में रहने लगे। युवक ने परिजनों से यह बात छिपाए रखी। इस दौरान युवती एक निजी प्रतिष्ठान में नौकरी भी करती रही। 

विज्ञापन

प्रेमिका शिकायत लेकर आईटीआई थाने पहुंची

बीती 13 मार्च 2019 को युवक ने बाजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से शादी कर ली जो कि पीआरडी कर्मी है। युवक की शादी की जानकारी पर प्रेमिका शिकायत लेकर आईटीआई थाने पहुंच गई। पुलिस ने यह मामला काउंसलिंग के लिए महिला हेल्प लाइन भेज दिया। घर में नवविवाहिता के सामने उसके पति के विवाह से पूर्व प्रेम संबंधों का खुलासा हो गया।

इस पर वह मायके चली गई। उसने किसी तरह पीड़िता का मोबाइल नंबर लेकर उससे बात की। पीड़िता का दुखड़ा सुन पीआरडी कर्मी ने उसे सांत्वना दी। भरोसा दिलाया कि इंसाफ की लड़ाई में वह उसके साथ है। इसके लिए वह अपना दांपत्य जीवन कुर्बान करने को भी तैयार है। सोमवार को कोतवाली में दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया था। पीड़िता भी अपनी मां और भाई के साथ पहुंची। 

प्रेमिका और पत्नी दोनों को साथ रखने की पेशकश

उधर, आरोपी की नवविवाहिता पत्नी भी पिता के साथ कोतवाली पहुंची। काउंसलिंग के दौरान आरोपी ने प्रेमिका और पत्नी दोनों को साथ रखने की पेशकश कर दी। इस पर नवविवाहिता भड़क गई, उसने हेल्प लाइन प्रभारी की मौजूदगी में अन्य लोगों के सामने पति को कई थप्पड़ जड़ दिए। लोगों ने बीच बचाव कराया। 

नवविवाहिता ने हेल्पलाइन में दिए बयानों में कहा कि पति ने धोखे में रखकर उसके साथ शादी की है। अगर वह पीड़ित युवती को अपना लेता है तो वह स्वेच्छा से तलाक ले लेगी और पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी। उसका कहना है कि यदि आरोपी ने पीड़ित को नहीं अपनाया तो वह उसे इंसाफ दिलाने के लिए उसके साथ मिलकर कानूनी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed