फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prayagraj Maha Kumbh Railways will operate 29 special trains for Snan Special trains Poornima Mahashivratri

Roorkee: प्रयागराज महाकुंभ में आगामी दो स्नान पर्वों के लिए चलेंगी 29 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखिए पूरा शेड्यूल

Tue, 11 Feb 2025 01:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 11 Feb 2025 01:21 PM IST
सार

12 फरवरी को होने वाला माघी पूर्णिमा और 26 फरवरी को होने वाला महाशिवरात्रि स्नान पर्व शामिल हैं। रेलवे इन दोनों स्नान पर्वों से पहले स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा।

विज्ञापन
Prayagraj Maha Kumbh Railways will operate 29 special trains for Snan Special trains Poornima Mahashivratri
ट्रेन( सांकेतिक फोटो) - फोटो : istock

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ में आगामी दो स्नान पर्वों के लिए रेलवे 29 स्पेशल ट्रेनें संचालित करेगा। यह ट्रेनें मुरादाबाद मंडल के रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इनमें एक स्पेशल ट्रेन देहरादून से हरिद्वार होते हुए प्रयागराज के फाफामऊ स्टेशन तक संचालित की जाएगी। 8 से 25 फरवरी के मध्य स्पेशल ट्रेन के चार-चार फेरे दोनों रेलवे स्टेशनों के बीच होंगे।

विज्ञापन

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दो प्रमुख स्नान पर्व बाकी हैं। इनमें 12 फरवरी को होने वाला माघी पूर्णिमा और 26 फरवरी को होने वाला महाशिवरात्रि स्नान पर्व शामिल हैं। रेलवे इन दोनों स्नान पर्वों से पहले स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। रेलवे की ओर से देहरादून से फाफामऊ रेलवे स्टेशन के बीच कुंभ स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन

04316 देहरादून- फाफामऊ स्पेशल ट्रेन देहरादून से 9, 15, 16 और 23 फरवरी तक चलेंगी। 04315 ट्रेन 10, 16, 17 और 24 फरवरी को फाफामऊ से देहरादून के लिए चलेगी। यह ट्रेन हरिद्वार, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ से होकर गुजरेगी। इसके अलावा 04526 बठिंडा- फाफामऊ स्पेशल ट्रेन 8, 18 और 22 फरवरी व 04525 फाफामऊ- बठिंडा स्पेशल ट्रेन 9, 19 और 23 फरवरी को संचालित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन स्टेशनों से होकर गुजरेंगी
यह ट्रेन बठिंडा, अंबाला, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद और मुरादाबाद आदि स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसके अलावा अंबअडौरा से फाफामऊ के बीच 9, 15 और 23 फरवरी, फामामऊ से अंबअडौरा के बीच 10, 16 और 24 फरवरी को स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। यह ट्रेन नागल डेम, चंडीगढ़, अंबाला, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ आदि स्टेशनों से गुजरेगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Land Registration: अब भूमि रजिस्ट्री को पेपरलेस करने जा रही सरकार, वर्चुअल सुविधा भी मिलेगी

इनके अलावा दिल्ली- फाफामऊ, अमृतसर- फाफामऊ, फिरोजपुर फाफामऊ, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-फाफामऊ के बीच दो दर्जन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन 8 से 28 फरवरी के मध्य रेलवे विभाग करने जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि महाकुंभ पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे विभाग की ओर से लगातार कुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed