{"_id":"5a8e5c554f1c1bb2208ba8b9","slug":"pranav-singh-champion-answer-to-indiscipline-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रणव सिंह चैंपियन ने अनुशासनहीनता के नोटिस पर सौंपा अपना जवाब, BJP ने किया माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रणव सिंह चैंपियन ने अनुशासनहीनता के नोटिस पर सौंपा अपना जवाब, BJP ने किया माफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
pranav singh champion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को अनुशासनहीनता के नोटिस पर अपना जवाब सौंप दिया।
विज्ञापन
वहीं चैंपियन के जवाब से संतुष्ट होने की बात कहते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने नोटिस को ड्राप करने की बात कही है। गुरुवार को चैंपियन ने एक बंद लिफाफे में बंद कर अपना जवाब अजय भट्ट को सौंप दिया। बता दें कि गत दिनों भाजपा द्वारा प्रणव सिंह चैंपियन को अनुशासन हीनता का नोटिस दिया गया था।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन द्वारा सरकार के कामकाज में पर उंगलियां उठाने के मामले में पार्टी की ओर से नोटिस जारी किया गया है। विधायक चैंपियन ने दस दिन के भीतर नोटिस का जबाव नहीं देते तो पार्टी फोरम में उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती थी।
विज्ञापन