फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prakash pant meeting with prime minister narendra modi

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने पीएम मोदी को भेंट की एक खास किताब

Fri, 21 Jul 2017 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 21 Jul 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
prakash pant meeting with prime minister narendra modi

उत्तराखंड के वित्त एवं पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी से द‌िल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने साल 2008 में आदि कैलाश यात्रा के बाद लिखी हुई पुस्तक उन्हें भेंट की। उस वक्त प्रदेश के पर्यटन मंत्री थे।

विज्ञापन


तब उन्होंने अपने कई सहयोगियों के साथ धारचूला के आदि कैलाश (छोटा कैलाश) तक का पैदल सफर किया था। बाद में उन्होंने इस यात्रा वृत्तांत को सचित्र पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया।
विज्ञापन


धारचूला तहसील के अत्यंत दूरस्थ इलाके के जनजीवन, प्रकृति, छोटा कैलाश के महत्व आदि की विस्तृत जानकारी वाली यह किताब आज प्रधानमंत्री के हाथों में पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंत ने दिल्ली से फोन पर बताया कि प्रधानमंत्री के सामने राज्य से जुड़े कई मुद्दे रखे गए। इनमें राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत कम से कम 300 करोड़ रुपये की राशि देने, राज्य में संकटग्रस्त 5000 प्राकृतिक जलस्रोतों और जलधाराओं के संवर्धन के लिए 250 करोड़ रुपये देने व ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में लगातार पैदा हो रहे पेयजल संकट के निदान के लिए विशेष पैकेज देने की मांग शामिल हैं।

इसके अलावा प्रदेश में हेल्थ टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भवाली स्थित सेनिटोरियम की दशा सुधारने, नानकमत्ता में गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर अस्पताल खोलने की मांग रखी गई।

राज्य के किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान करने और चीनी मिलों के रखरखाव के लिए 110 करोड़ देने तथा पिथौरागढ़ की नैनीसैनी हवाईपट्टी समेत राज्य की कुल पांच हवाईपट्टियों पर नियमित उड़ान शुरू जैसी मांगें भी पीएम के सामने रखी गईं। पंत के अनुसार प्रधानमंत्री ने सभी मांगों को काफी गंभीरता से सुना।


उम्मीद जताई कि कई योजनाओं के लिए जल्द ही केंद्र सरकार से मदद मिल जाएगी। पंत ने बताया कि प्रधानमंत्री ने व्यापारियों को जीएसटी के प्रति जागरूक करने को कहा और इसके माध्यम से राजस्व बढ़ाने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed