फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Power supply was disrupted in many areas

राजधानी के कई क्षेत्रों में ठप रही विद्युत आपूर्ति

Fri, 19 Jul 2013 11:42 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Fri, 19 Jul 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
Power supply was disrupted in many areas

राजधानी में बृहस्पतिवार को पूरे दिन विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित होने से लोग परेशान रहे। बारिश से काठबंगला के पास दो खंभे बहने से बड़े क्षेत्र में बत्ती गुल रही। कौलागढ़ में शटडाउन लिया गया, उधर आईएसबीटी के पास जंफर फटने से देर रात तक बीस से अधिक कालोनियों में अंधेरा पसरा रहा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह बारिश के बाद काठबंगला के पास दो खंभे बहने से दून विहार, राजपुर रोड के आंशिक क्षेत्र में ढाई घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही। ऊर्जा निगम ने यहां नए खंभे लगाकर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन


सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित
कौलागढ़- बिंदाल 33 केवीए लाइन पर मरम्मत के चलते सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जीएमएस रोड, कौलागढ़, राजेंद्रनगर, किशनपुर सहित अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रही। उधर, आईएसबीटी-अजबपुर 33 केवीए लाइन जंफर फटने से ठप हो गई। देर रात तक आपूर्ति सुचारु नहीं की जा सकी थी। ऊर्जा निगम विद्युत वितरण खंड दक्षिण के अधिशासी अभियंता रवि रजौरा ने बताया कि मरम्मत का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed