फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   power supply disrupted,

Dehradun News: ठप रही बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था लड़खड़ाई

Mon, 05 May 2025 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
power supply disrupted,

विज्ञापन
शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। हरबर्टपुर व सहसपुर में सात घंटे तक बिजली बाधित रहने के कारण लोगों को गर्मी झेलनी पड़ी साथ ही पेयजल व्यवस्था भी लड़खड़ा गई। उधर विकासनगर के एनफील्ड क्षेत्र में भी दिनभर बिजली न आने से लोग असुविधाओं हुई। ढकरानी स्थित जलविद्युत गृह में चल रहे मरम्मत कार्य के चलते रविवार को हरबर्टपुर व सहसपुर उपखंड क्षेत्र के शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति सुबह दस से सायं पांच बजे तक बंद रही। जिसके कारण हरबर्टपुर, ढकरानी, हरिपुर, ढालीपुर, कुल्हाल समेत शिमला बाइपास मार्ग के सभी गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद रही। लगातार सात घंटे तक बिजली बंद रहने के कारण घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में रखे इनवर्टर भी जवाब दे गए। बैटरी खत्म होने के कारण लोगों के मोबाइल भी ठप हो गए। उधर विकासनगर शहर के एनफील्ड क्षेत्र में बिजली का अघोषित संकट स्थानीय निवासियों को झेलना पड़ा।सुबह से लेकर सायं तक बिजली ठप रहने से लोग अपने घरों में परेशानी से जूझते रहे। हालांकि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के बंद रहने की कोई पूर्व सूचना ऊर्जा निगम के माध्यम से नहीं दी गई थी लेकिन, उपखंड अधिकारी अरशद अली ने बताया कि एनफील्ड फीडर से संबंधित क्षेत्र में बंच केबल बदलने का कार्य चल रहा है। जिसके कारण आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed