फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   power cut uttarakhand many areas.

हरियाणा में शटडाउन से उत्तराखंड के कई इलाकों की बिजली गुल

Sat, 03 Dec 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 Dec 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
power cut uttarakhand many areas.
बिजली

हरियाणा के मुंद्रा-महेंद्रगढ़ विद्युत लाइन पर शटडाउन के कारण उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती करनी पड़ी। कटौती कम करने के लिए उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने ओवर ड्राल भी किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ  इंडिया लिमिटेड की 500 किलोवाट की मुंद्रा महेंद्रगढ लाइन पर पावर ग्रिड ने जरूरी कार्य के चलते शटडाउन लिया। लिहाजा यूपीसीएल को बाहर से खरीदी बिजली पूरी नहीं मिल पाई। यूपीसीएल ने अन्य लाइनों से 5.19 लाख यूनिट बिजली अतिरिक्त (ओवर ड्राल) भी खींची।
विज्ञापन


इसके बावजूद बिजली की उपलब्धता कम होने से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग चार घंटे कटौती की गई। यूपीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) एवं प्रवक्ता पीसी ध्यानी ने बताया कि केंद्रीय सेक्टर और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) से मांग की तुलना में कम बिजली मिलने से यूपीसीएल ने आज के लिए इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से 26 लाख 23 हजार यूनिट बिजली की खरीद कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed