Power Crisis: गर्मी में फिर बढ़ने लगी बिजली की मांग, यूपीसीएल के सामने मुश्किल, 50 एमयू का आंकड़ा कर सकती है पार
यूपीसीएल के एसई कॉमर्शियल गौरव शर्मा ने बताया कि जिस हिसाब से गर्मी बढ़ रही है, उसी के सापेक्ष मंगलवार को बिजली की डिमांड 50 एमयू का आंकड़ा भी पार कर सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही एक बार फिर बिजली की मांग बढ़नी शुरू हो गई है। रविवार को कुछ राहत के बाद सोमवार को फिर डिमांड 49 मिलियन यूनिट रहने का अनुमान जताया गया है। लगातार महंगे दामों में बिजली खरीदने वाले यूपीसीएल को अब राज्य व केंद्रीय पूल से 39 से 41 एमयू बिजली मिलनी शुरू हो गई है।
यूपीसीएल के एसई कॉमर्शियल गौरव शर्मा ने बताया कि रविवार को करीब 46 एमयू की डिमांड थी, जो कि समय से पूरी की गई। उन्होंने बताया कि अब सोमवार के लिए 49 एमयू डिमांड आंकी गई है। इसके सापेक्ष पूरी बिजली उपलब्ध करा ली गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को कहीं भी बिजली कटौती नहीं की गई।
ये भी पढ़ें...Weather Update: आज बारिश की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अगले कुछ दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज
सोमवार को भी कटौती नहीं की जाएगी। उधर, जो बिजली बाजार से खरीदी जा रही है, उसके दाम भी अब 12 से घटकर चार से छह रुपये प्रति यूनिट तक आ गए हैं। उन्होंने बताया कि जिस हिसाब से गर्मी बढ़ रही है, उसी के सापेक्ष मंगलवार को बिजली की डिमांड 50 एमयू का आंकड़ा भी पार कर सकती है।