{"_id":"60d447f18ebc3ea3804db6f9","slug":"power-bank-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर बैंक ठगी मामला : फर्जी कंपनियों के डायरेक्टर को देहरादून लाई एसटीएफ, कईयों में डायरेक्टर है आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पावर बैंक ठगी मामला : फर्जी कंपनियों के डायरेक्टर को देहरादून लाई एसटीएफ, कईयों में डायरेक्टर है आरोपी
Thu, 24 Jun 2021 02:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 24 Jun 2021 02:30 PM IST
सार
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पिछले दिनों शेल कंपनी के डायरेक्टर हिमांशु कपूर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया।
विस्तार
पावर बैंक एप से करोड़ों की ठगी के मामले में एसटीएफ एक आरोपी को दिल्ली से दून लेकर आई है। यह आरोपी कई कंपनियों में डायरेक्टर है। इसकी कंपनियों में इस ठगी से संबंधित 60 करोड़ रुपये से अधिक की ट्रांजेक्शन हुई है। इसमे से एंसटीएफ ने 3.36 करोड़ रुपये फ्रीज करा दिए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पिछले दिनों शेल कंपनी के डायरेक्टर हिमांशु कपूर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसे एसटीएफ बुधवार को पूछताछ के लिए देहरादून लेकर आई। छह अन्य के खिलाफ बी वारंट जारी कराए गए हैं। हिमांशु मूल रूप से लुधियाना पंजाब का रहने वाला है। वह शेल, एडेंक्सटर कांसेप्ट प्राइवेट लिमिटेड आदि जैसी कई कंपनियों में डायरेक्टर है।
विज्ञापन
इन कंपनियों के सह निदेशक चीनी (चाइना) मूल के हैं। इसमें कई के नाम सामने भी आ चुके हैं। उसने पूछताछ में बताया कि वह कभी चीन मूल के लोगों से मिला नहीं है, लेकिन इंटरनेट पर हुई बातचीत के आधार पर ही उन्होंने अनुबंध किया। इसकी एडेक्सटर कांसेप्ट नाम की कंपनी में 53 करोड़ रुपये ट्रांसफर होने के साक्ष्य मिले हें।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि अब तक करीब छह करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में फ्रीज कराए गए हैं। अब तक इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि, छह आरोपियों को अन्य प्रदेशों से लाने के लिए बी वारंट जारी कराए गए हैं।
एसटीएफ ने किया इंटरपोल से पत्राचार
एसएसपी ने बताया कि इस मामले में इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता चीन निवासी का नाम सामने आया है। इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए एसटीएफ ने इंटरपोल को पत्र लिखा है। इसके अलावा अन्य चीनी नागरिकों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए किए जा रहे हैं।