{"_id":"6389c4d21e6fd74e8b765bb3","slug":"poultry-valley-scheme-started-5000-youths-and-women-will-be-given-employment-farming-uttarakhand-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: पोल्ट्री वैली योजना की हुई शुरुआत, तीन साल में 5000 युवकों और महिलाओं को दिया जाएगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: पोल्ट्री वैली योजना की हुई शुरुआत, तीन साल में 5000 युवकों और महिलाओं को दिया जाएगा रोजगार
Fri, 02 Dec 2022 03:19 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 02 Dec 2022 03:19 PM IST
सार
सहकारिता और पशुपालन विभाग ने मिलकर किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए पोल्ट्री वैली योजना पहल की है। सहकारिता और पशुपालन विभाग के सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि इस योजना के लिए परियोजना अवधि वित्तीय वर्ष 2022 से 2025 के लिए 5000 लाभार्थियों का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
धन सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से पोल्ट्री वैली योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि योजना से तीन साल में पांच हजार युवकों और महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
यूकेसीडीपी निदेशालय राजपुर रोड में आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार पोल्ट्री किसानों की आय को दोगुना करेगी। अभी उत्तराखंड में मुर्गियां नजीबाबाद और बिजनौर से आ रही हैं। सरकार की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर पोल्ट्री किसानों को सहायता दी जाए ताकि उनकी आमदनी दोगुनी हो और पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रुक सके। अभी चकराता में पोल्ट्री का कार्य शुरू हुआ। जिसके बाद अब यह काम पूरे प्रदेश में लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि इस योजना के लागू होने पर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। सहकारिता और पशुपालन विभाग ने मिलकर किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए इसकी पहल की है। सहकारिता और पशुपालन विभाग के सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि इस योजना के लिए परियोजना अवधि वित्तीय वर्ष 2022 से 2025 के लिए 5000 लाभार्थियों का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...विस समीक्षा: फिर निपटा दी गई विधानसभा सत्र की रस्म, तरकश में मुद्दों के तीर तो थे पर चला नहीं पाया विपक्ष
182 करोड़ की इस योजना में लाभार्थियों को मुफ्त चूजे और ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। इस मौके पर नोडल अधिकारी आनंद शुक्ला, निदेशक पशुपालन डॉ. प्रेम कुमार, परियोजना निदेशक डॉ. अविनाश आनंद, परियोजना निदेशक जयदीप अरोड़ा, अल्पना हल्दिया, प्रबंधक मनोज रावत आदि मौजूद रहे।