फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Postman will make Aadhar card from door to door

अब घर-घर जाकर आधार कार्ड बनाएंगे डाकियां (संशोधित)

Tue, 20 Jul 2021 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Postman will make Aadhar card from door to door
अब डाक विभाग के डाकिया घर-घर जाकर लोगों के आधार कार्ड बनाएंगे। इसके लिए विभाग में डाकियों को बारीकियां सिखाने की तैयारियां चल रही हैं। फिलहाल कुछ जगहों पर डाकिया आधार कार्ड अपडेट करने की सुविधा घर पर दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल कॉलेज में प्रवेश, बैंक में खाता खुलवाने से लेकर बैंक से ऋण लेने समेत विभिन्न कार्यों के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य है। लेकिन अगर आधार कार्ड में कोई छोटी सी भी गलती है तो आपका काम रुक सकता है। ऐसे में जल्द ही अब डाकिया घर आकर आपका आधार कार्ड भी बनाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से डाकियों को प्रशिक्षण देने की तैयारी की जा रही है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद डाकियों को आईडी और किट प्रदान की जाएगी। जिसके माध्यम से डाकिया लोगों के घर पर जाकर आधार कार्ड बनाएंगे। हालांकि अगर आप अपने आधार कार्ड में कोई संशोधन कराना चाहते हैं तो अपने क्षेत्र के डाकिया से संपर्क कर आप अपने आधार कार्ड में संशोधन करा सकते हैं। अभी कुछ क्षेत्रों के डाकियों को दी गई आईडी में आधार अपडेट का ही काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से लोगों को यह सुविधा देने की तैयारी की जा रही है। लोगों तक सुविधा पहुंचे इसके लिए डाकियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। अभी फिलहाल कुछ जगहों पर डाकिया आधार कार्ड को अपडेट करने की सुविधा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसके कंडवाल, प्रवर अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed