फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   post office will sale dth

अब डीटीएच भी बेचेगा डाक विभाग, एक साल मुफ्त में देख सकेंगे पे चैनल

Sun, 16 Sep 2018 09:21 AM IST
कैलाश पाठक, अमर उजाला, हल्द्वानी
कैलाश पाठक, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 16 Sep 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
post office will sale dth
dth

डाक विभाग अब टेलीविजन उपभोक्ताओं को डीटीएच सुविधा भी उपलब्ध कराने जा रहा है। विभाग ने सभी डाकघरों में डीटीएच बुकिंग काउंटर खोल दिए हैं।

विज्ञापन


उपभोक्ताओं को पोस्टआफिस में डीटीएच खरीदने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। बुकिंग कराने के 45 दिन के भीतर उपभोक्ता के घर में डीटीएच स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कंपनी की शर्तों के मुताबिक डीटीएच का संचालन करने पर उपभोक्ताओं को डीटीएच खरीदने में व्यय की गई राशि दो साल बाद वापस कर दी जाएगी। एक साल तक उपभोक्ताओं को निशुल्क सेवा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डाक विभाग का रिलायंस बिग टीवी डीटीएच सर्विस के साथ हुआ करार 

post office will sale dth
post office - फोटो : Demo photo
प्रधान डाकघर के विपणन प्रबंधक जितेंद्र मर्तोलिया ने बताया कि डाक विभाग का रिलायंस बिग टीवी डीटीएच सर्विस के साथ करार हुआ है।

इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को डाकघर में पांच सौ रुपये देकर ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी।

बुकिंग कराने के 45 दिन के भीतर उपभोक्ताओं के घर में डीटीएच स्थापित कर दिया जाएगा। शेष 1500 रुपये डीटीएच स्थापित होते समय देने होंगे। 

 

पांच सौ से अधिक चैनलों का लाभ उठा पाएंगे उपभोक्ता

post office will sale dth
रिलायंस - फोटो : File

उपभोक्ता एक साल तक पे चैनल समेत सभी चैनलों को मुफ्त में देख सकेंगे। एक साल के बाद अगले दो साल तक उपभोक्ताओं को प्रतिमाह तीन सौ रुपये का रिचार्ज कराना होगा।

अगले दो साल तक प्रतिमाह तीन सौ का रिचार्ज कराने पर डीटीएच के लिए अदा की गई दो हजार रुपये की राशि उपभोक्ताओं को लौटा दी जाएगी।

उपभोक्ता पांच सौ से अधिक चैनलों का लाभ उठा पाएंगे। डाकघरों में डीटीएच की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed