{"_id":"5ff9f6e88ebc3e31e1758d31","slug":"post-mortem-report-will-solve-the-mystery-of-death-vikas-nagar-news-drn3672191101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सुलझेगी पूर्व फौजी के मौत की गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सुलझेगी पूर्व फौजी के मौत की गुत्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने घर से चंद कदमों की दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिले पूर्व फौजी के शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद मामले में जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। पुलिस मामले में परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है।
जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की शाम को पुलिस को तहसील के पास बनी दुकानों के बाहर से एक शव बरामद हुआ था। इसकी शिनाख्त चंदर लाल (50) पुत्र बंशी लाल के रूप में हुई थी। मृतक चंदर लाल फौज से रिटायर था और घटना स्थल के बगल में ही बने एक घर में परिवार के साथ रहता था। उसका शव रजाई से ढका हुआ था। इसके साथ ही उसके सिर का एक हिस्सा भी दबा हुआ था। आसपास खून के निशान भी मिले थे। इससे चंदर लाल की मौत को लेकर शक गहरा गया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी वीडी उनियाल और कोतवाल राजीव रौथाण ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया था। पुलिस के अनुसार शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। मामले में परिजनों की ओर से पूर्व फौजी की कोई गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई गई थी। इससे उसकी मौत की गुत्थी उलझी हुई है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।