फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Poor and orphan girls group marriage  in dehradun 

जब सड़क पर 28 दूल्हे एक साथ लेकर निकले बारात, देखता रह गया हर कोई

Sun, 18 Jun 2017 02:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 Jun 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
Poor and orphan girls group marriage  in dehradun 

राजधानी में जब एक साथ 28 दूल्हों की बारात एक साथ न‌िकली तो हर कोई देखता रह गया। चारों और आत‌िशबाजी और घराती-बारात‌ियों ने खूब धूम मचाई। सुनकर शायद आप चौंक जाएं लेक‌िन यह सच है।

विज्ञापन


यह हुआ है श्रीश्री बालाजी सेवा समिति की ओर से 28 निर्धन और अनाथ कन्याओं के विवाह समारोह में। रव‌िवार को सम‌ित‌ि ने ब्लेस‌िंग फार्म में समारोह का आयोजन क‌िया। इस दौरान ब्यूटी पार्लर संचाल‌िकाओं ने कन्याओं का न‌िशुल्क मेकअप क‌िया।
विज्ञापन


बारात पंचायती मंद‌िर, पल्टन बाजार, सहारनपुर चौक, पटेलनगर होते हुअए ब्लेस‌िंग फार्म में पहुंची। इस दौरान सब लोग बारात को देखते रह गए।जानकारी के मुताब‌िक फेरों के साथ ही दंप‌त्त‌ि की कोर्ट मैर‌िज भी करायी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का द‌िया संदेश

Poor and orphan girls group marriage  in dehradun 

सजकर अपने दूल्हों का इंतजार कर रही कन्याओं का कहना है क‌ि उन्होंने कभी सोचा नहीं था क‌ि उनकी शादी इस तरह होगी। कभी इस तरह होगा। उन्हें सम‌ित‌ि ने दहेज के रूप में घर की जरूरत का सारा सामान भी द‌िया।

समिति के उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बताया कि ऐसे लोग कन्या दान के लिए उत्सुकता दिखा रहे हैं जिनकी बेटियां नहीं है। इस आयोजन की खासियत है कि यहां बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया।

इस मौके पर लोगों को समझाया जाएगा कि अभिभावकों की जिंदगी में बेटी कितनी आवश्यक है। बेटी के आने से कोई घर कैसे स्वर्ग बन जाता है। बेटियों को पढ़ाने के लिए यदि पैसा नहीं है तो  समिति मदद करेगी। उनकी शादी के लिए पैसा नहीं है तो भी समिति शादी करेगी। कहा कि बेटियों का सम्मान करना सीखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed