फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Poonch Attack Martyrs: Uttarakhand Two Soldiers Of Pauri And Chamoli Martyred In Terrorist Attack News

Uttarakhand: पुंछ में हुए आतंकी हमले में पौड़ी और चमोली के दो वीर शहीद, पार्थिव शरीर नहीं लाया जा सका घर

Sat, 23 Dec 2023 07:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 23 Dec 2023 07:01 PM IST
सार

Poonch Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में हुए आतंकी हमले में शहीद वीरेंद्र 15वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। वीरेंद्र का परिवार रुड़की में रहता है। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बमियाला में किया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से सेना उनके पैतृक गांव नहीं ला पाई।

विज्ञापन
Poonch Attack Martyrs: Uttarakhand Two Soldiers Of Pauri And Chamoli Martyred In Terrorist Attack News
आतंकी हमले में शहीद गौतम कुमार और वीरेंद्र सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में हुए आतंकी हमले में गढ़वाल मंडल के दो वीर बलिदान हो गए। इनमें पौड़ी जिले के कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार (29) और चमोली जिले के बमियाला गांव के वीरेंद्र सिंह बलिदान हुए हैं।

विज्ञापन

दोनों के बलिदान की सूचना सेना के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार देर रात परिजनों को दी। गौतम की तैनाती 89 आर्म्ड कोर में थी, वहीं वीरेंद्र 15वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। वीरेंद्र का परिवार रुड़की में रहता है, लेकिन उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बमियाला में किया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से सेना उनके पैतृक गांव नहीं ला पा रही है।

विज्ञापन


परिजन हुए जम्मू कश्मीर जाने  के लिए रवाना
बताया जा रहा है कि उनके पार्थिव देह की अंत्येष्टि जम्मू कश्मीर में ही की जा रही है। इसकी पुष्टि बमियाला के ग्राम प्रधान कमलकांत ने करते हुए बताया कि शनिवार को प्रशासन की ओर से राजस्व उपनिरीक्षक राजकुमार सिद्धवान बमियाला गांव पहुंचे और सेना की ओर से परिजनों के लिए दिए गए संदेश से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद के परिजनों से वार्ता करने के बाद चार लोग जिसमें शहीद के बड़े भाई धीरेंद्र सिंह, चचेरे भाई रविंद्र सिंह, मामा महावीर सिंह और बहनोई मोहन सिंह राजस्व उपनिरीक्षक राजकुमार के साथ जम्मू कश्मीर जाने के लिए गांव से गौचर के लिए रवाना हुए।

राजस्व उपनिरीक्षक राजकुमार सिद्धवान ने बताया कि गौचर से हेलिकॉप्टर से शहीद के परिजन देहरादून ऐयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं कोटद्वार के राइफलमैन गौतम कुमार (29) ने 15 दिन की छुट्टी के बाद पिछले शनिवार को ही ड्यूटी ज्वाइन की थी। 11 मार्च को उनकी शादी होने वाली थी और परिजन इसकी तैयारी में लगे थे, लेकिन इस बीच उनके बलिदान की खबर से पूरा परिवार सदमे में है।


Uttarakhand News: प्रदेश में छह महीने तक हड़ताल पर रोक, एस्मा लागू...कर्मचारी संगठनों के तेवर भी तल्ख

बता दें कि बृहस्पतिवार को पुंछ जिले के सुरनकोट तहसील में बफलियाज पुलिस स्टेशन मंडी रोड पर आतंकियों ने घात लगाकर सैन्य वाहन पर हमला कर दिया था। जिसमें सेना के पांच जवान बलिदान हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed