फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Polythene threatens future: Aggarwal

पॉलिथीन भविष्य के लिए खतरा : अग्रवाल

Thu, 05 Sep 2019 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Polythene threatens future: Aggarwal
देहरादून। लायंस क्लब इलाइट की ओर से बुधवार को आयोजित पॉलिथीन उन्मूलन एवं डेंगू बचाव कार्यक्रम को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने का आह्वान किया और लोगों को पॉलिथीन इस्तेमाल न करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने कहा कि पॉलिथीन का बढ़ता उपयोग भविष्य के लिए हानिकारक है। इसे जड़ से मिटाने की आवश्कता है। प्लास्टिक विशेषकर माइक्रोप्लास्टिक से पर्यावरण के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरे उत्पन्न हो रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। मेयर सुनील उनियाल गामा ने पॉलिथीन के हानिकारक पक्ष बताए। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को डेंगू के लक्षणों और बचाव की जानकारी दी गई। इससे पूर्व सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले के करीब 20 लायंस क्लबों के सदस्यों ने सहयोग किया गया। कार्यक्रम में आवास विकास परिषद के अध्यक्ष नरेश बंसल, वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. अश्विनी कंबोज, समारोह के संयोजक लायन पंकज बिजलवान, डॉ. सदानंद थपलियाल, लायन आदर्श बंसल, लायन मुकेश गोयल, लायन अनिल, लायन सुनील जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसके गुप्ता, डॉ. महेश भंडारी, लायन पूनम जैन, लायन सचिन गुप्ता, लायन योगेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed