फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pollution Control Board PCB offices will be opened in all districts offices will also be posted Uttarakhand

Uttarakhand News: राज्य के सभी जिलों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दफ्तर खुलेंगे, अफसर भी किए जाएंगे तैनात

Wed, 23 Oct 2024 01:17 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 23 Oct 2024 01:17 PM IST
सार

प्रदेश में केवल दो जगह देहरादून और हल्द्वानी में पीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय थे। इन कार्यालयों से कामकाज की अधिकता और सुगमता के दृष्टिगत वर्ष 2011 में रुड़की और काशीपुर में दो और क्षेत्रीय कार्यालयों को खोले गए।

विज्ञापन
Pollution Control Board PCB offices will be opened in all districts offices will also be posted Uttarakhand
मीटिंग ( सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

राज्य के सभी जिलों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अपने कार्यालय खोलेगा, साथ ही अफसरों की तैनाती भी करेगा। सभी जिलों में कार्यालय खुलने से जिलों में प्रदूषण निगरानी का काम और बेहतर ढंग से हो सकेगा।

राज्य बनने के बाद प्रदेश में केवल दो जगह देहरादून और हल्द्वानी में पीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय थे। इन कार्यालयों से कामकाज की अधिकता और सुगमता के दृष्टिगत वर्ष 2011 में रुड़की और काशीपुर में दो और क्षेत्रीय कार्यालयों को खोले गए। ऊधमसिंह नगर जिलेभर की निगरानी के लिए काशीपुर से जबकि हरिद्वार जिले की रुड़की से होती है।

विज्ञापन

कुमाऊं के पांच जिलों की जिम्मेदारी हल्द्वानी कार्यालय से होती है। देहरादून से गढ़वाल मंडल के छह जिलों में कामकाज संभालने की जिम्मेदारी है। अब सभी जिलों में जांच और विभागीय कामकाज की सुगमता के लिए क्षेत्रीय कार्यालय खोले जाएंगे। साथ ही जहां क्षेत्रीय कार्यालय हैं, वहां एआरओ की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Kedarnath By-Election: कुलदीप के तेवर से भाजपा में बेचैनी, सुर्खियों में है सोशल मीडिया पर जारी यह बयान

सभी जिलों में पीसीबी कार्यालय खोलने और वर्तमान कार्यालय में अफसरों, कर्मियों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इंवेस्टर्स मीट में बड़ी संख्या में इंवेस्ट के प्रस्ताव आए थे, इनकी एनओसी संबंधी प्रक्रिया का काम तेजी से हो, इसके निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। -डॉ. पराग मधुकर धकाते, सदस्य सचिव पीसीबी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed