{"_id":"687ff4752b09535ea50c17e0","slug":"polling-parties-were-dispatched-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-745207-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जाैनसार बावर में तैयारियां पूरी, बंद मार्ग कराए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जाैनसार बावर में तैयारियां पूरी, बंद मार्ग कराए ठीक
विज्ञापन
विकासनगर, कालसी और चकराता ब्लाॅक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को चकराता के दूरस्थ 44 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। चकराता के आब्जर्वर डाॅ. ललित नारायण मिश्रा ने बताया कि बरसात के मौसम में बंद हुए सभी मोटर मार्गों को ठीक करा लिया गया है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी प्रकार की तैयारियांं पूरी हैं।
विकासनगर, कालसी और चकराता विकासखंडों में बृहस्पतिवार को पहले चरण में मतदान होने हैं। जौनसार बावर में बारिश और रास्ते बंद होने की स्थिति को देखते हुए 44 दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए आशाराम वैदिक इंटर काॅलेज में बने नियंत्रण कक्ष से सुबह दस बजे पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। चकराता के निर्वाचन अधिकारी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि चकराता विकासखंड का क्षेत्र त्यूणी तहसील के सीमांत क्षेत्रों में फैला हुआ है। इसलिए दूरस्थ स्थानों के लिए पहले ही पोलिंग पार्टियों को भेजा गया है। उधर, चकराता क्षेत्र का दौरा करके लौटे ऑब्जर्वर डाॅ. ललित नारायण मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के सभी मोटर मार्गों पर आवाजाही हो रही है। विकासनगर के निर्वाचन अधिकारी रविंद्र बिष्ट और कालसी के निर्वाचन अधिकारी पीएल नौटियाल ने बताया कि विकासखंडों के सभी मतदान केंद्रों के लिए आज बुधवार की सुबह से पोलिंग पार्टियों को भेजा जाएगा।