फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Politics Trivendra is missing Gairsain seeing the election coming closer Said Karnataka Uttarakhand news

Uttarakhand: चुनाव नजदीक आता देख त्रिवेंद्र को याद आ रहा गैरसैंण, कर्नाटक बोले- रावत के समय हुई घोर उपेक्षा

Mon, 13 Mar 2023 03:02 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 13 Mar 2023 03:02 PM IST
सार

कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व दर्जाधारी बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि आज त्रिवेंद्र सिंह रावत इस तरह की बातें कर रहे हैं जैसे उन्होंने गैरसैंण को स्थाई राजधानी बना दिया हो। आजकल वह दार्शनिक बनकर लोगों के बीच ऐसे प्रचार कर रहे हैं, जैसे उन्होंने अपने कार्यकाल में इस राज्य के पर्वतीय जनपदों के लिए विशेष पैकेज दिया हो, जो अब बंद हो गया है।

विज्ञापन
Politics Trivendra is missing Gairsain seeing the election coming closer Said Karnataka Uttarakhand news
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व दर्जाधारी बिट्टू कर्नाटक ने गैरसैंण के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को घेरा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को नजदीक आता देख आज त्रिवेंद्र रावत को गैरसैंण याद आ रहा है, जबकि उनके कार्यकाल में गैरसैंण समेत पर्वतीय जिलों की घोर उपेक्षा की गई है।

विज्ञापन

प्रेस को जारी बयान में बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि आज त्रिवेंद्र सिंह रावत इस तरह की बातें कर रहे हैं जैसे उन्होंने गैरसैंण को स्थाई राजधानी बना दिया हो। आजकल वह दार्शनिक बनकर लोगों के बीच ऐसे प्रचार कर रहे हैं, जैसे उन्होंने अपने कार्यकाल में इस राज्य के पर्वतीय जनपदों के लिए विशेष पैकेज दिया हो, जो अब बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि रावत के कार्यकाल में सबसे ज्यादा पर्वतीय जिलों के लोगों का उत्पीड़न व शोषण हुआ। अब राजनीतिक महत्वकांक्षा को पूरा करने के लिए वह बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Uttarakhand Cabinet: राज्य आंदोनकारियों को सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण सहित पढ़ें धामी सरकार के ये बड़े फैसले

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक ने कहा कि रावत चाहते तो अपने कार्यकाल में गैरसैंण का बेहतर विकास कर सकते थे लेकिन उन्हाेंने ऐसा कुछ नहीं किया। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने गैरसैण के विकास के लिए कोई विशेष योजना या विशेष बजट का प्रावधान किया। अब जब लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, तब उन्हें गैरसैंण याद आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed