{"_id":"6380e69c2d40aa2352561e38","slug":"politics-state-bjp-said-congress-old-relation-with-girlfriend-culture-karan-mahra-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Politics: भाजपा ने करन माहरा पर किया पलटवार, कहा- गर्लफ्रैंड कल्चर से कांग्रेस का पुराना नाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Politics: भाजपा ने करन माहरा पर किया पलटवार, कहा- गर्लफ्रैंड कल्चर से कांग्रेस का पुराना नाता
Fri, 25 Nov 2022 09:41 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 25 Nov 2022 09:41 PM IST
सार
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बगैर किसी का नाम लिए कहा था कि कुछ लोग कांग्रेस में दिखते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी ‘गर्लफ्रैंड’ को भाजपा ज्वाइन करा रखी है। वहीं अब भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर पलटवार किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा पर पलटवार करते हुए कहा कि गर्लफ्रैंड कल्चर से कांग्रेस का पुराना नाता है। भाजपा में एजेंट छोड़ने के आरोप पर पार्टी ने इसे कांग्रेस की संस्कृति का हिस्सा और विरासत में मिला संस्कार बताया।
विज्ञापन
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा हमेशा सनातन परंपरा के अनुरूप महिला सम्मान को महत्व देती रही है। कांग्रेस लिए यह नई बात नहीं है। कांग्रेस में मंत्री तक खुले आम कहते रहे कि उनके चरित्र हरण के लिए साजिशें रची गईं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- दाढ़ी बढ़ाने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाता
विज्ञापन
पार्टी के कई मुख्य नेता ऐसे मामलों में सामने आए। वरिष्ठ नेताओं से मिले अनुभव और विरासत के मामले में कांग्रेस धनी है। हालांकि, महिला सम्मान और उनके अधिकारों को लेकर कांग्रेसी खूब ढोल पीटते रहे हैं। नकारात्मक और संकीर्ण मानसिकता के चलते ही उसे जनता ने दंडित किया और आज वह हाशिये पर चली गई।