फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Politics many parties Leaders including Congress join BJP CM Dhami statement Uttarakhand news in hindi

Politics: कांग्रेस समेत कई दलों के नेता भाजपा में शामिल, सीएम धामी बोले, भाजपामय हो रहा धीरे-धीरे पूरा देश

Mon, 05 Dec 2022 03:19 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 05 Dec 2022 03:19 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने बाद 178 और कांग्रेसियों के नामों की सूची पार्टी के पास है। जल्द उन्हें भी पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। वहीं सीएम ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है, जो सबको साथ लेकर चलने में सक्षम है।

विज्ञापन
Politics many parties Leaders including Congress join BJP CM Dhami statement Uttarakhand news in hindi
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले हरिद्वार संसदीय क्षेत्र में भाजपा ने कांग्रेस और अन्य दलों में सेंध लगाने के अभियान के तहत रविवार को कई पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट  और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक शामिल हुए।

विज्ञापन


इस मौके पर सीएम ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है, जो सबको साथ लेकर चलने में सक्षम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं से प्रभावित होकर पूरा देश भाजपामय हो रहा है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने बाद 178 और कांग्रेसियों के नामों की सूची पार्टी के पास है। जल्द उन्हें भी पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। हरिद्वार के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतपाल ब्रह्मचारी के भाजपा के संपर्क होने की चर्चाओं पर भट्ट ने चुटकी ली कि कई ब्रह्मचारी पार्टी के संपर्क में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन को भी मिलेगी मजबूती ः निशंक
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हर वर्ग, हर समाज का कल्याण ही हमारा मूल उद्देश्य है। हरिद्वार सांसद डॉ. निशंक ने कहा कि आप सभी के आने से संगठन को भी मजबूती मिलेगी एवं हम आने वाले निगम और लोस चुनाव में पंचायत चुनाव के परिणामों को दोहराएंगे। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, हरिद्वार जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पहली बार बन रही महिला नीति, ड्राफ्ट तैयार, आधी आबादी को चाहिए आधा अधिकार

इन्होंने ली सदस्यता
कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव धर्मपाल सिंह, नगर निगम पार्षद अनुज सिंह, जिला महामंत्री व्यापार मंडल राजन मेहता, जिला महासचिव युवा कांग्रेस शुभम भारद्वाज, कुंवर बाली, सरदार भूपेंद्र सती, पूर्व सभासद नरेंद्र अग्रवाल, राजकुमारी पूर्व सभासद, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राव गुड्डू, नगर पंचायत झबरेड़ा के सभासद इंद्रेश मोती, पवन प्रधान, किशनपाल, नेपाल सिंह आदि। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed