{"_id":"590c44314f1c1b7401442fea","slug":"politics-in-nepal-impeachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में महाभियोग पर गरमाई राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में महाभियोग पर गरमाई राजनीति
विनोद काला/ अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Fri, 05 May 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल सरकार की ओर से प्रमुख न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाए जाने पर नेपाल की राजनीति में भूचाल आ गया है। महाभियोग का सर्वत्र विरोध होने लगा है।
विज्ञापन
महाभियोग को नेपाल की न्यायपालिका पर चोट करने वाला कदम बताया जा रहा है। पूर्व न्यायाधीशों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और व्यापारियों ने प्रदर्शन कर प्रमुख न्यायाधीश के खिलाफ लाए जा रहे महाभियोग को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
नेपाल में प्रमुख न्यायाधीश सुशीला कार्की के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव सरकार के गले की हड्डी बनता नजर आ रहा है। करीब बीस साल बाद होने वाले निकाय चुनाव के समय उठाए गए सरकार के इस कदम से चुनाव प्रभावित होने की आशंका है। पूर्व न्यायाधीश फोरम नेपाल से संबद्ध पूर्व न्यायाधीश केदारनाथ उपाध्याय, केदार प्रसाद गिरि, टोप बहादुर सिंह, गोपाल प्रसाद खत्री, राजेंद्र कुमार भंडारी, गौरी ढ़काल, पवन कुमार ओझा आदि ने सरकार के इस कदम को न्यायालय के ऊपर आघात बताया है।
विज्ञापन
नेपाल के अग्रणी नागरिक, बुद्धिजीवियों, व्यवसायियों ने महाभियोग को वापस लेने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद केसी, कृष्ण पहाड़ी, पूर्व प्रमुख निर्वाचन आयुक्त नीलकंठ उप्रेती, पूर्व न्यायाधीश कल्याण श्रेष्ठा समेत प्राध्यापकों, कानूनविदों , व्यवसायियों और नागरिकों ने प्रमुख न्यायाधीश कार्की के खिलाफ लाए गए महाभियोग को गलत बताया। सरकार के इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री रामचंद्र पौडेल ने भी ऐन चुनाव के समय लाए जा रहे महाभियोग से नेपाली सरकार और कांग्रेस पार्टी को होने वाले नुकसान के प्रति आगाह किया है। नेपाल के प्रमुख विपक्षी दल एकीकृत माओवादी लेनिनवादी (एमाले) के अध्यक्ष केपी ओली शर्मा (पूर्व प्रधानमंत्री) ने भी प्रधानमंत्री प्रचंड से भेंट कर महाभियोग वापस न लेने पर संसद नहीं चलने देने की चेतावनी दी है। कहा कि न्यायपालिका में राजनीतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त नही किया जाएगा।