फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Politics CM Pushkar Singh Dhami and BJP state president Bhatt reached Delhi

पहाड़ की सियासत: सरकार और संगठन में दायित्वों को लेकर चर्चाएं तेज, सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे दिल्ली

Thu, 11 Aug 2022 03:46 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 11 Aug 2022 03:46 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से शिष्टाचार भेंट की। माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों में प्रदेश भाजपा की नई टीम को लेकर चर्चा हुई। वहीं, चर्चा यह भी है कि सीएम और प्रदेश भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं की मंत्रिमंडल में विस्तार और दायित्वों के बंटवारे को लेकर भी केंद्रीय नेताओं के साथ एक अहम बैठक हो सकती है।

विज्ञापन
Politics CM Pushkar Singh Dhami and BJP state president Bhatt reached Delhi
सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के दिल्ली पहुंचने के साथ ही दायित्वों को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। इन चर्चाओं के बीच कार्यकर्ताओं के अरमान फिर जाग गए हैं। मुख्यमंत्री देर शाम नई दिल्ली पहुंच गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन


पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बुधवार रात भाजपा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से शिष्टाचार भेंट की। माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों में प्रदेश भाजपा की नई टीम को लेकर चर्चा हुई। वहीं, चर्चा यह भी है कि सीएम और प्रदेश भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं की मंत्रिमंडल में विस्तार और दायित्वों के बंटवारे को लेकर भी केंद्रीय नेताओं के साथ एक अहम बैठक हो सकती है।
विज्ञापन


जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि मुख्यमंत्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति विजय धनखड़ के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नई दिल्ली गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Rain: यमुना के रौद्र रूप ने डराया, विकासनगर में बाढ़ जैसे हालात, SDRF ने फंसे लोगों को निकाला

संगठन की कमान हाथों में आने के बाद से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट नई टीम बनाए जाने के संकेत दे चुके हैं। मुख्यमंत्री को संगठन की ओर से 90 से ज्यादा नाम पहले ही दिए जा चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि इस सूची में से 50 प्रमुख नाम छांटे गए हैं, जिन्हें संगठन व सरकार में दायित्व दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन सभी मसलों पर केंद्रीय नेताओं के साथ मंथन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed