{"_id":"635f74912e725a24174dfc5f","slug":"politics-bjp-mp-ministers-mla-will-be-involved-in-migration-programs-kumar-got-responsibility-uttarakhand-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: प्रवास कार्यक्रमों में शामिल होंगे सांसद, मंत्री, विधायक, कुमार को मिली कार्यक्रम की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: प्रवास कार्यक्रमों में शामिल होंगे सांसद, मंत्री, विधायक, कुमार को मिली कार्यक्रम की जिम्मेदारी
Mon, 31 Oct 2022 12:42 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:42 PM IST
सार
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक कार्यों को और गति देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी कार्यक्रमों में सरकार के सांसदों, मंत्रियों और विधायकों के प्रदेशभर में प्रवास कार्यक्रम होंगे।प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा की ओर से मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए पार्टी ने कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है। प्रवास कार्यक्रमों में मंत्री, सांसद व विधायक भी शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में सांसद, मंत्री, विधायकों के प्रवास के लिए समन्वय बनाने को प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chhath Puja: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ महापर्व, छठ मइया के जयकारों से गूंजे उत्तराखंड में गंगा घाट
विज्ञापन
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक कार्यों को और गति देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी कार्यक्रमों में सरकार के सांसदों, मंत्रियों और विधायकों के प्रदेशभर में प्रवास कार्यक्रम होंगे। इसके लिए प्रदेश व जिला स्तर पर भी शीघ्र प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन