फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   politician age difference in assembly election

पांच साल में तीन से नौ साल तक बढ़ गई इन नेताओं की उम्र

Fri, 10 Feb 2017 08:21 PM IST
संजय त्रिपाठी/ अमर उजाला, देहरादून
संजय त्रिपाठी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Feb 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
politician age difference in assembly election
netaji

उत्तराखंड के राजनेताओं के खेल पकड़ पाना हर किसी के वश की बात नहीं है। कई बार तो ये कुदरत के नियमों को भी मात दे देते हैं।

विज्ञापन


वैसे तो एक साल में हर आदमी की उम्र एक साल ही बढ़ती है, लेकिन नेताओं के मामले में यह व्यवस्था लागू नहीं होती। इसका नमूना मिला प्रत्याशियों के हलफनामे में, जिसमें बीते चुनाव के मुकाबले इस बार कुछ नेता मात्र तीन साल तो कुछ नौ साल तक बड़े हो गए। आइए एक-एक करके आपको इनकी घटती-बढ़ती उम्र से वाकिफ कराते हैं।
विज्ञापन


कुंवर प्रणव चैंपियन -: उम्र बढ़ाने में कुंवर वाकई चैंपियन निकले। हरिद्वार की खानपुर सीट से उन्होंने वर्ष-12 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। उस वक्त दाखिल हलफमाने में उन्होंने खुद को 43 साल का दर्शाया था। इधर बीते वर्ष हुई बगावत के बाद उन्होंने भाजपा का हाथ क्या थामा, उम्र को जैसे पंख लग गए। पांच साल बाद अब वे भाजपा के टिकट से चुनाव मैदान में हैं। मगर इस बार उन्होंने खुद को 52 साल का होना दिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चुनाव में 60 साल अब 67 साल उम्र

politician age difference in assembly election
यशपाल आर्य - फोटो : अमरउजाला

यशपाल आर्य -: बेटे संजीव आर्य को नैनीताल से टिकट न मिलने पर भाजपा के साथ आए यशपाल आर्य का भी हाल कुछ ऐसा ही है। कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे यशपाल पिछले विधानसभा चुनाव में बाजपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। हलफनामे के मुताबिक उस वक्त वे 60 साल के थे। लेकिन पिछले पांच साल में उनकी उम्र सात साल बढ़ गई। इस चुनाव में उन्होंने खुद को 67 साल का होना बताया है।

सुरेंद्र सिंह नेगी -: राज्य के चर्चित स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी भी उम्र से तेज चलने वालों की सूची में शामिल हैं। कोटद्वार से कांग्रेस की टिकट पर दोबारा चुनाव मैदान में उतरे नेगी ने विधानसभा चुनाव-17 के लिए आयोग को दिए हलफनामे में अपनी उम्र 68 वर्ष बताई है। इसके पहले विधानसभा चुनाव-12 में उन्होंने खुद को 62 साल का बताया है। अब यह बात तो खुद सुरेंद्र सिंह नेगी ही बता सकते हैं कि पांच साल में वे छह साल कैसे बड़े हो गए।

पिछले चुनाव में 30 साल अब 33 साल उम्र

politician age difference in assembly election
bheem lal arya

भीमलाल आर्य -: अपनी हरकतों से चर्चा में आए घनसाली के पूर्व विधायक भीमलाल आर्य तो अपनी उम्र से पीछे चल रहे हैं। भाजपा की टिकट से विधायक बने भीमलाल पिछले चुनाव में 30 साल के थे। इस बार बगावत की आंधी में उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। घनसाली सीट से इस बार वे पंजे के भरोसे चुनाव मैदान में हैं। नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे में भीमलाल ने अपनी उम्र 33 साल बताई है। यानी उनकी उम्र पिछले पांच साल में मात्र तीन साल ही बढ़ी।

ये भी पांच साल में तीन साल बड़े हुए
उम्र से पीछे चलने वालों में भीमलाल की तरह ही द्वाराहाट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे मदन सिंह बिष्ट का भी हाल है। पिछले चुनाव में बिष्ट 51 साल के थे और इस बार महज 54 साल के। वहीं अल्मोड़ा से मनोज तिवारी और पिथौरागढ़ से मयूख सिंह महर भी पांच साल में मात्र तीन साल ही बड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed