फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police strict on people who take selfie near gang nahar in roorkee

रुड़की: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, अब गंगनहर किनारे सेल्फी लेना पड़ सकता है भारी

Mon, 01 Jul 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Jul 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
Police strict on people who take selfie near gang nahar in roorkee

गंगनहर की पटरी पर खतरा मोल लेकर सेल्फी लेने वालों पर पुलिस का पहरा रहेगा। सेल्फी लेने पर पुलिस जुर्माना भी लगा सकती है। सेल्फी लेते वक्त आए दिन हो रहे हादसों को देखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


वहीं, कांवड़ यात्रा भी शुरू होने जा रही है। ऐसे में गंगनहर किनारे भीड़ के बीच सेल्फी लेते वक्त हादसे की आशंका बढ़ जाती है। लिहाजा पुलिस घाटों पर चेतावनी बोर्ड भी लगा रही है।
विज्ञापन


गंगनहर किनारे घाटों और सोलानी नदी पुल पर लोग अक्सर मोबाइल से सेल्फी लेते नजर आते हैं। कई बार तो लोग पुल के बीच बने स्लैब पर जाकर सेल्फी लेने लगते हैं। ऐसे में कई बार हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार युवतियों पर लोग छींटाकशी भी कर देते हैं, जिससे विवाद हो जाता है। ऐसी शिकायतें लगातार पुलिस के पास आ रही हैं। दूसरी ओर, 17 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा में खतरा और बढ़ जाएगा। लिहाजा पुलिस ने सेल्फी पर सख्ती का निर्णय लिया है।

एसपी देहात नवनीत सिंह ने पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई गंगनहर किनारे गलत तरीके से सेल्फी लेते पाया जाए तो उस पर सख्ती की जाए। कलियर से रुड़की और मंगलौर तक ऐसे प्वाइंट चिह्नित किए जाएं, जहां खतरा अधिक है।

वहां कोई सेल्फी या फोटो लेते नजर आए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस को गंगनहर की पटरी पर गश्त बढ़ाने और गंगनहर किनारे होर्डिंग्स लगाने के निर्देश दिए हैं।

निर्देश मिलने के बाद पुलिस ने गंगनहर किनारे गश्त बढ़ा दी है। साथ ही गंगनहर किनारे सेल्फी और फोटो लेने वालों को चेतावनी दे रही है। जल्द ही पुलिस जुर्माना लगाने की कार्रवाई शुरू करेगी। 

गंगनहर किनारे कुछ युवा जान खतरे में डालकर सेल्फी और फोटो लेते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। अब कांवड़ यात्रा पर कांवड़ी पटरी पर भीड़ रहेगी। इस दौरान कोई हादसा न हो इसे लेकर पुलिस को सख्ती करने के निर्देश दिए हैं।
-नवनीत सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed