फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police stopped the unemployed who went out for the secretariat tour

सचिवालय कूच के लिए निकले बेरोजगारों को पुलिस ने रोका

Thu, 16 Dec 2021 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the unemployed who went out for the secretariat tour
पुलिस भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करने, सहायक लेखाकार परीक्षा रद्द करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सचिवालय कूच करने निकले बेरोजगारों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रोक दिया। जिसके बाद बेरोजगारों ने सड़क पर बैठ सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तराखंड बेरोजगार संघ के नेतृत्व में प्रदेश भर के बेरोजगार परेड ग्रांउड में एकत्र हुए। जहां से नारेबाजी करते हुए बेरोजगार सचिवालय कूच के लिए बढ़े। संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि रोजगार के नाम पर सरकार बेरोजगार युवाओं को गुमराह करने का काम कर रही है। इतना ही नहीं अपने अधिकारी के लिए आवाज उठाने वाले युवाओं को सरकार गिरफ्तार कराने का काम कर रही है। पंवार ने कहा कि प्रदेश भर के युवा पुलिस भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करने, सहायक लेखाकार परीक्षा रद्द करने, पुलिस दरोगा भर्ती में कम से कम तीन वर्ष की आयु सीमा की छूट, उद्यान विभाग में उद्यान सहायक (माली) की भर्ती, उत्तराखंड राज्य के औद्योगिक परीक्षण संस्थान में अनुदेशकों के रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी करने, वार्षिक कैलेंडर जारी करने समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा करने का काम कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप सिंह तोमर, पूजा थपलियाल, रेखा डबराल, वीरेंद्र सिंह चौहान, नरेश चौहान, संदीप चौहान, ऋषभ पंवार, अरविंद पंवार, विराट पंवार, तनवीर चौहान, दीपांशु जोशी, गोविंद चौहान, जगदीश पाल, अशोक नेगी, मनीष चौहान, प्रवीन रावत, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed