फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police station in-charge Selaqui Shanki Kumar held

Dehradun News: अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस चलाएगी अभियान

Tue, 12 Dec 2023 11:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:54 AM IST
विज्ञापन
Police station in-charge Selaqui Shanki Kumar held
Iथाना प्रभारी ने जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों के साथ की बैठकI
विज्ञापन




थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने थाना परिसर में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में आए दिन लगने वाले जाम, अतिक्रमण, नशा और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए। जनता के साथ बेहतर सामंजस्य पर जोर दिया।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सहयोग की बात कही। उन्होंने किराए पर रहने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि सत्यापन को लेकर पुलिस अपने स्तर से लगातार अभियान चला रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि हाईवे किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ठेली, रेहड़ी और दुकानों के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इसके खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन




इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य खेमलता नेगी, ग्राम प्रधान राजावाला रमा थापा, पूर्व प्रधान भगत सिंह राठौड़, शूरवीर सिंह चौहान, यशपाल नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed