फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police seized scooty bjp leader left party with wife

स्कूटी सीज हुई तो भाजपा नेता ने छोड़ दी पार्टी, भेजा इस्तीफा, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 29 Jan 2019 08:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 29 Jan 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
police seized scooty bjp leader left party with wife

स्कूटी सीज होने के विवाद में भाजपा नेता नरेश सकारी और उनकी पत्नी चंपावत की ब्लॉक प्रमुख पुष्पा सकारी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने उसके साथ अभद्रता की। उन्होंने पार्टी पर भी अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया है। 

  रविवार शाम भाजपा नेता नरेश सकारी के एक रिश्तेदार को कोतवाली गेट के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों ने रोका था।

रिश्तेदार स्कूटी को कोतवाली गेट पर छोड़कर चला गया

बताया जा रहा है कि स्कूटी नरेश सकारी की थी और यह रिश्तेदार स्कूटी को कोतवाली गेट पर ही छोड़कर चला गया। बाद में वह नरेश सकारी को बुला लाया।

काफी देर तक सकारी और पुलिस अधिकारियों में नोंक झोंक होती रही। सोमवार सुबह सकारी ने दरोगा पर अभद्रता, अपशब्दों का प्रयोग और धक्का मुक्की का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया।

इसमें आरोपी दरोगा को न हटाए जाने पर पार्टी से इस्तीफा देने की धमकी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो के सामने आने पर भाजपा भी सक्रिय हुई

वीडियो के सामने आने पर भाजपा भी सक्रिय हुई और एसपी के निर्देश पर सीओ नरेश चंद देर शाम तक मामले की जांच की। शाम को आरोपी दरोगा को न हटाए जाने से खिन्न भाजपा नेता सकारी और उनकी पत्नी ब्लाक प्रमुख पुष्पा सकारी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने जिलाध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफे की प्रति पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को भी भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed