फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Police: Police security arrangements will be tight regarding IMA parade and investor Summit

Dehradun Police: आईएमए परेड और निवेशक सम्मेलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, चेकिंग में जुटी पुलिस

Wed, 06 Dec 2023 12:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 06 Dec 2023 12:41 PM IST
सार

पुलिस संदिग्धों की पहचान के लिए लगातार आसपास सत्यापन और चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने आईएमए प्रशासन और एसपीजी के अधिकारियों के साथ कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया।

विज्ञापन
Dehradun Police: Police security arrangements will be tight regarding IMA parade and investor Summit
चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी आठ दिसंबर से निवेशक सम्मेलन के साथ ही नौ दिसंबर को भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड भी है। दोनों महत्वपूर्ण कार्यक्रम एक साथ होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए पुलिस लगातार आईएमए प्रशासन और एसपीजी के साथ बैठक कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस संदिग्धों की पहचान के लिए लगातार आसपास सत्यापन और चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने आईएमए प्रशासन और एसपीजी के अधिकारियों के साथ कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया। दोनों कार्यक्रम सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हैं। आईएमएम में पासिंग आउट परेड के दौरान हमेशा आतंकी खतरा बना रहता है इसलिए यहां की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करना भी पुलिस के लिए चुनौती भरा रहता है। एफआरआई के अंदर और बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया जाएगा। जबकि, पीओपी के दौरान अंदर की सुरक्षा आईएमए के पास रहेगी जबकि बाहरी सुरक्षा जिला पुलिस के पास रहेगा।
विज्ञापन


Uttarakhand Investor Summit: अल्ट्रा लग्जरी कारों के काफिले में चलेंगे अडानी, अंबानी समेत शीर्ष-50 उद्योगपति

विज्ञापन
विज्ञापन

चलाया जा रहा सत्यापन अभियान

दोनों कार्यक्रमों के मद्देनगर पुलिस ने सत्यापन और चेंकिग अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को थानाध्यक्ष थाना वसंत विहार पुलिस ने कांवली, गोविंदगढ़, श्रीरामपुरम कॉलोनी, जीएमएस रोड, विजय पार्क आशीर्वाद एन्क्लेव, वसंत विहार में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं किरायेदार का सत्यापन किया। इस दौरान 20 मकान मालिकों का चालान कर दो लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। एसएसपी ने कहा कि दोनों कार्यक्रम संपन्न होने तक चेकिंग और सत्यापन अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed