फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police search campaign for ?BJP MLA.

फरार विधायक की तलाश में पुलिस ने छान मारा शहर

Sat, 05 Sep 2015 10:20 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 05 Sep 2015 10:20 AM IST
विज्ञापन
police search campaign for ?BJP MLA.

नायब तहसीलदार से मारपीट के मामले में फरार चल रहे गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडेय को गिरफ्तार करने के लिए दून पुलिस दिनभर दौड़ती रही। निमी रोड पर एक आवास की घेराबंदी में निराशा हाथ लगने के बाद चार स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की गई, जो देर शाम तक जारी रही।

विज्ञापन


इसी बीच पांडेय की तलाश में भाजपा विधायक गणेश जोशी की कोठी पर पुलिस की नजरें गड़ी रहीं। भाजपा विधायक गणेश जोशी का कहना है कि प्रदेश सरकार बेवजह भाजपा विधायकों को परेशान कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि उनके आवास को पुलिस छावनी बनाने के पीछे सरकार की मंशा क्या है?
विज्ञापन


खुफिया तंत्र से पुलिस को शुक्रवार सुबह जानकारी मिली थी कि नायब तहसीलदार से मारपीट के मामले में फरार गदरपुर के भाजपा विधायक अरविंद पांडेय डालनवाला में निमी रोड पर एक आवास में ठहरे हैं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक  प्रदीप राय और सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. ललित नारायण मिश्रा कई थानों की पुलिस को लेकर वहां जा धमके।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक जोशी के आवास के बाहर बन गई छावनी

police search campaign for ?BJP MLA.

आवास की घेराबंदी हुई, लेकिन पता चला कि पांडेय पहले ही वहां से निकल गए। इसके बाद पुलिस के वाहन शहर भर में विधायक की तलाश में दौड़ते रहे। एसपी सिटी ने हाथीबड़कला पुलिस चौकी के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कराई। कार के अलावा सिटी बसों में विधायक को तलाशा गया।

कैंट क्षेत्र में एसपी देहात जीसी ध्यानी मोर्चा संभाले रहे। विजय कॉलोनी के पास, बिंदाल पुल, आसारोड़ी, दून स्कूल तिराहा आदि पर शाम तक चेकिंग चलती रही। इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि पांडेय भाजपा विधायक गणेश जोशी की कोठी में हैं।

इसके बाद जोशी की कोठी के आसपास पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। हालांकि कोठी के अंदर जाने से पुलिस को साफ मना कर दिया गया था। गणेश जोशी का भी कहना था कि पांडेय उनके यहां नहीं हैं। सरकार जानबूझकर उन्हें परेशान कर रही है।

गिरफ्तारी वारंट की बांटी फोटो स्टेट

police search campaign for ?BJP MLA.

शहर में चेकिंग प्वाइंट पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को विधायक पांडेय की कोर्ट से जारी हुए वारंट की फोटो स्टेट सौंपी गई थी, ताकि किसी कार में विधायक पांडेय मिलते हैं तो वारंट के आधार पर उन्हें साथ लिया जा सके। कई दौर में वारंट की फोटो स्टेट कर बांटी गई है।

बोले एसपी स‌िटी
विधायक पांडेय के मामले में रुद्रपुर पुलिस की अलग कार्रवाई चल रही है। अलबत्ता उन्हें भी गिरफ्तारी वारंट की फोटो स्टेट भेजी गई है। शहर भर में चेकिंग तो किसी दूसरी सूचना के तहत कराई गई। उसका इस प्रकरण से कोई जुड़ाव नहीं है।
-अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed