फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police save old man commit suicide from bridge in har ki pauri

हरकी पौड़ी में खुदकुशी करने पुल पर चढ़ा बुजुर्ग, पुलिस की नाक में किया दम, फिर...

Sun, 16 Jul 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 16 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
police save old man commit suicide from bridge in har ki pauri

हरकी पैड़ी धनुष पुल पर खुदकुशी करने चढ़े एक बुजुर्ग ने पुलिस को एक घंटे तक छकाया। काफी मशक्कत के बाद जल पुलिस ने बुजुर्ग को पुल से नीचे उतार राहत की सांस ली। इसके बाद क्या हुआ आगे पढ़‌िए... 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुजुर्ग आत्महत्या करने के लिए पुल पर चढ़ा था। उधर पुलिस बुजुर्ग का विक्षिप्त बता रही है। रविवार की सुबह सीसीआर स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने हरकी पैड़ी धनुष पुल पर एक बुजुर्ग को चढ़ता देखा।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी ने कंट्रोल रूम के मैसेज भेज सूचना फ्लैश कराई। मामले की जानकारी होती ही हरकी पैड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को नीचे उतरने के लिए कहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग ने काफी देर पुलिस केे छकाया। करीब आधा घंटा बीत जाने के बाद सीओ सिटी प्रकाश देवली और नगर कोतवाली निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। 

नीचे आते ही मांफी मांगने लगा बुजुर्ग

police save old man commit suicide from bridge in har ki pauri

पुल पर चढ़े बुजुर्ग ने शोर शराबा मचाना शुरू कर दिया और पुल से कूदने की धमकी देना लगा। एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मी और जल पुलिस की मदद से बुजुर्ग व्यक्ति को पुल से नीचे उतारा गया।

हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी डीएस रावत ने बताया कि बुजुर्ग मध्यप्रदेश का रहने वाला है। पूछताछ में बुजुर्ग ने अपना नाम भारीलाल और उम्र 50 बताई है। बुजुर्ग विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। बीते मार्च माह से हरिद्वार आया है।       

एक घंटे पुलिस केे परेशान करने बाद नीचे उतारने जाने पर बुजुर्ग पुलिस के आगे हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। और अधिकारियों से माफी मांगने लगा। पुलिस ने बुजुर्ग को छोड़ दिया। बुजुर्ग के एक पैर  फैक्चर हो रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed