फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police released tear gas shells in mock drill Panicked people complained about poisonous gas leakage Dehradun

Dehradun: पुलिस का मॉक ड्रिल...जहरीली गैस रिसाव की दहशत में आए लोग डीएम के पास पहुंचे, जांच में सामने आई वजह

Fri, 16 Feb 2024 11:24 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 16 Feb 2024 11:24 AM IST
सार

देहरादून के रेस्कोर्स क्षेत्र के लोग अचानक डीएम के पास पहुंचे और क्षेत्र में जहरीली गैस रिसाव की सूचना दी। डीएम ने तुरंत मामले की जांच के आदेश दिए तो पता चला कि परेड के दौरान पुलिस कर्मियों को बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया था।

विज्ञापन
Police released tear gas shells in mock drill Panicked people complained about poisonous gas leakage Dehradun
पुलिस ने किया मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी देहरादून के रेसकोर्स क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब अचानक लोगों की आंखों में जलन होने लगी। धुएं से सांस लेने में दिक्कत होने पर लोग दहशत में आ गए है। शिकायत लेकर लोग डीएम के पास पहुंचे तो डीएम ने तुरंत जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन


दरअसल, पुलिस लाइन रेसकोर्स मैं परेड के दौरान बलवा मॉक ड्रिल की गई थी। पुलिस ने मॉक ड्रिल में आंसू गैस के गोले छोड़े थे। जनपद के सभी थानों, कार्यालयों, पुलिस लाइन , ट्रेनिंग के सभी फोर्स ने इस मॉक ड्रिल में प्रतिभाग किया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...गलती पड़ सकती है भारी:  सावधान! गिफ्ट पर दिखे QR कोड तो जल्दबाजी में न करें स्कैन...खाता हो जाएगा खाली
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रिल के दौरान फायर ब्रिगेड, घुड़सवार पुलिस, अश्रु गैस टीम, लाठी पार्टी, फायरिंग पार्टी ने अभ्यास किया। प्रदर्शन कारियों ने पुलिस लाइन को घेरा। तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर बलवाइयों को खदेड़ा।एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस लाइन देहरादून में मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। मॉक ड्रिल के माध्यम से एसएसपी देहरादून ने दून पुलिस की तैयारियां परखी। अभ्यास में एक्सपायर्ड अश्रु गैस का इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed