{"_id":"6456b6bcc194ad47bb0a9c25","slug":"police-reached-the-door-of-the-elderly-delivered-medicine-and-essential-items-dehradun-news-c-5-drn1037-149327-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पुलिस पहुंची बुजुर्गों के द्वार, कुशलक्षेम पूछकर दवा और जरूरी सामान कराया उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पुलिस पहुंची बुजुर्गों के द्वार, कुशलक्षेम पूछकर दवा और जरूरी सामान कराया उपलब्ध
Sun, 07 May 2023 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 07:15 PM IST
सार
दो बुजुर्गों ने दवाइयां खत्म होने की बात कही। इस पर उन्हें मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर दी गईं।
विज्ञापन
OLD MAN
- फोटो : PIXABAY
विस्तार
रायपुर पुलिस शनिवार को क्षेत्र के कई बुजुर्गों के घर पहुंची। यहां पर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई। साथ ही उन्हें जिन चीजों की जरूरत थी, उन्हें मुहैया कराया गया। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि बुजुर्गों की सहायता के लिए चार टीमें बनाई गई थीं। क्षेत्र में कुल 35 बुजुर्ग ऐसे हैं, जिनके बच्चे उनके साथ नहीं रहते।
विज्ञापन
उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया। दो बुजुर्गों ने दवाइयां खत्म होने की बात कही। इस पर उन्हें मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर दी गईं। इसके अलावा एक बुजुर्ग के घर पर जरूरी सामान खत्म हो गया था। पुलिस ने यह सामान और फल आदि बुजुर्ग को मुहैया कराए। मा.सि.रि.
विज्ञापन