{"_id":"ae20d49b299c77ad94e7ce5d66a9236d","slug":"police-operating-sensitive-areas-in-doon-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और राजधानी में उतर आए पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और राजधानी में उतर आए पुलिसकर्मी
अमर उजाला, मनीष भट्ट, देहरादून
Updated Mon, 09 Sep 2013 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुज्जफरनगर की घटना के मद्देनजर पुलिस ने लोगों में सुरक्षा का अहसास कराने के लिए शहर में देर शाम फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को अफवाहों से बचने की अपील भी की। अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के बारे में भी चेतावनी दी।
शहर में फ्लैग मार्च
सोमवार देर शाम पुलिस ने शहर के सभी क्षेत्राधिकारियों, थानेदारों, पीएसी, दंगा नियंत्रण वाहन, पैट्रोलिंग कार और चीता फोर्स को पुलिस लाइन में एकत्र किया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन से एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र के नेतृत्व भारी पुलिस फोर्स शहर में फ्लैग मार्च के लिए निकला। शहर में अचानक पुलिस के सायरन बजते हुए और काफी संख्या में पुलिस फोर्स की मौजूदगी देखकर लोग हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन
पढें, केदारनाथः सर्च ऑपरेशन में मिले 185 शव
पुलिस के लाउडस्पीकर पर अफवाहों पर ध्यान न देने की घोषणा करने से लोगों को कुछ माजरा समझ में आया।
विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
फ्लैग मार्च रेसकोर्स, हरिद्वार रोड, धर्मपुर, नेहरू कालोनी, रिंग रोड, रायपुर बाजार, डालनवाला, सर्वे चौक, ईसी रोड, करनपुर, राजपुर रोड, दिलाराम बाजार, जाखन, राजपुर, घंटाघर, चकराता रोड, गढ़ी कैंट, बल्लुपुर चौक, वसंत विहार, मेहूवाला, क्लेमनटाउन, बंजारावाला, आईएसबीटी, माजरा, जीएमएस रोड और हरिद्वार बाइपास होते हुए दोबारा पुलिस लाइन पहुंचा।
पढें, मुजफ्फरनगर दंगों ने 'दिल्ली' के रास्ते को किया 'तंग'
यहां पर अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। फ्लैग मार्च के दौरान थाना-चौकियों का फोर्स, दो कंपनी पीएसी, दंगा नियंत्रण वाहन, पैट्रोलिंग कार, 26 चीता फोर्स के जवान, सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय अभिसूचना इकाई के लोग भी मौजूद रहे।
एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने सिटी कंट्रोल रूम को ऐसी किसी भी सूचना को गंभीरता से लेकर अधिकारियों को को भी अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में खास नजर
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस का फोकस संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर अधिक रहा। इन क्षेत्रों में पुलिस ने ज्यादा देर रुककर कुछ लोगों से बातचीत भी की।
पढें, दंगा: यूपी के साथ उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट
इन क्षेत्रों में सादी वर्दी में मौजूद पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न समुदायों के मौजिज लोगों से बातचीत कर शांति की अपील भी की।
इन इलाकों में पूर्व में हुई घटनाओं के बारे में भी ब्यौरा जुटाया गया। पुलिस ने जगह-जगह लोगों में थाना-चौकियों के लैंडलाइन नंबर, अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों के मोबाइल नंबर भी बांटे।
पढें, यहां दंगे की अफवाह उड़ाई, वहां पहुंचे 'हवालात'
पुराने अराजक तत्वों का रिकार्ड खंगाला
पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में पुराने अराजक तत्वों के रिकार्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं। जिन स्थानों पर पूर्व में अराजकता और गड़बड़ी फैलाने के आरोप हैं, उनका रजिस्ट्रर सभी थानों में तैयार किया जा रहा है। उनकी गतिविधियों पर पुलिस और खुफिया एजंसियां नजर रख रही हैं। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि अफवाह फैलाने वालों बख्शा नहीं जाएगा।